कौन हैं 'राम आएंगे' गाने वाली स्वस्ति मेहुल जैन? भजन सुनकर भाव विभोर हुए PM मोदी, देखें वायरल वीडियो
Ayodhya Ram Mandir Opening: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक्स पर स्वस्ति मेहुल जैन का एक भजन वीडियो शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1.6 मिलियन लोग इस भजन को सुन चुके हैं। जानें कौन हैं गायक स्वस्ति मेहुल जैन जिन्होंने यह भजन गया है।
'राम आएंगे आएंगे राम आएंगे...'बीते कुछ दिनों से यह भजन तेजी से वायरल हो रहा है।शिवपुरी की सिंगर स्वस्ति मेहुल जैन ने इस भजन को गया है।अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले इस भजन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "X" पर शेयर किया है।

प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा- 'स्वस्ति जी का यह भजन एक बार सुन लें तो लंबे समय तक कानों में गूंजता रहता है। आंखों को आंसुओं से, मन को भावों से भर देता है।' खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1.6 मिलियन लोग देख सुन चुके हैं।
स्वस्ति मेहुल जैन शिवपुरी शहर के महल कालोनी के बिजनेसमैन स्वर्गीय अरविंद जैन की पुत्री हैं। पिछले कुछ सालों से वह दिल्ली में रह रहीं हैं। स्वस्ति मेहुल जैन को बचपन से संगीत का शौक रहा है। उनको अपने भाइयों से गायन की प्रेरणा मिली।
स्वस्ति मेहुल जैन ने ग्वालियर घराने की मीता पंडित से शास्त्रीय संगीत में तालीम हासिल की है। वह गिटार एवं पियानो की धुन पर गाने गति है। वह अपने गानों को सोशल मीडिया और यूट्यूब पर अपलोड करती हैं। वह सोशल मीडिया में काफी लोकप्रिय हैं।
इससे पहले कोरोना काल में कोरोना को दूर भगाना है, हमको इससे मुक्ति पाना है, गाना गाकर वह वायरल हो चुकी हैं। ऐसे में जब अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां धूम धाम से की जा रही हैं। 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह है।
जिसमें पीएम मोदी भी शामिल होंगे। शिवपुरी की बेटी स्वस्ति मेहुल जैन ने यह राम भजन यूट्यूब पर अपलोड किया है। बेहद भाव विभोर करने वाले इस भजन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी "X" पर शेयर किया है। साथ ही सिंगर बेटी स्वस्ति की तारीफ भी की है।












Click it and Unblock the Notifications