कौन है सूचना सेठ? 4 साल के बेटे की हत्या की आरोपी बेंगलुरु स्टार्टअप CEO के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया नया केस
Bengaluru News: बेंगलुरू में स्टार्टअप कंपनी की सीईओ सूचना सेठ को जनवरी 2024 में गोवा के एक होटल में अपने चार वर्षीय बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से ही सूचना सेठ बेंगलुरू की सेंट्रल जेल में बंद हैं। जेल में बंद सूचना सेठ की मुसीबत और बढ़ गई है।
सूचना सेठ पर जेल में मंगलवार को एक महिला पुलिस कांस्टेबल पर हमला करने का आरोप है। हत्या और सबूत नष्ट करने के आरोप के साथ अब पुलिस पर हमला करने का आरोप भी जुड़ गया है।

सूचना सेठ पर क्या लगा है आरोप?
विवाद तब शुरू हुआ जब सेठ ने कथित तौर पर "बिना अनुमति के महिला कैदी ब्लॉक का आंतरिक रजिस्टर" ले लिया और उससे पूछताछ करने वाले कांस्टेबल के साथ मौखिक रूप से दुर्व्यवहार किया और शारीरिक रूप से मारपीट की। पुलिस के अनुसार सूचना सेठ ने कांस्टेबल को धक्का दिया, मुक्का मारा और उसके बाल खींचे जिसके कारण गंभीर चोटें आईंं।
इस घटना के कारण भारतीय दंड संहिता की धारा 121(1) (किसी सरकारी कर्मचारी को उसके कर्तव्य का पालन करने से रोकने के लिए जानबूझकर चोट पहुंचाना या गंभीर चोट पहुंचाना) और 352 (महिला की शील भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत आरोप लगाए गए हैं।
कौन है सूचना सेठ?
डेटा वैज्ञानिक और एआई विशेषज्ञ सूचना सेठ को प्रौद्योगिकी और शोध क्षेत्रों में 12 वर्षों से अधिक का एक्सपीरिएंस है। लिंक्डइन प्रोफ़ाइल के अनुसार माइंडफुल एआई लैब की संस्थापक और सीईओ हैं और उन्हें एआई एथिक्स में 100 प्रतिभाशाली महिलाओं में से एक हैं।
करियर में डेटा और सोसाइटी में मोज़िला फेलो, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में बर्कमैन क्लेन सेंटर में फेलो, रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट में रिसर्च फेलो, बूमरैंग कॉमर्स में वरिष्ठ डेटा वैज्ञानिक और इंटरप्रिटोमिक्स में वरिष्ठ विश्लेषक हैं।
सूचना सेठ पर 4 साल के बेटे की हत्या का है आरोप
गौरतलब है कि जनवरी 2024 में कर्नाटक के चित्रदुर्ग में सूचना सेठ को अरेस्ट किया गया था। जब वो अपने बेटे के शव को टैक्सी से सूटकेस में भरकर बेंगलुरु वापस ले जा रही थी। सूचना सेठ ने 6 जनवरी को अपने बेटे के साथ नार्थ गोवा के कैंडोलिम में एक सर्विस अपार्टमेंट में चेक इन किया था और दो दिन बाद बेंगलुरु के लिए टैक्सी ली थी। होटल के कर्मचारियों ने फ्लाइट का सुझाव दिया इसके बावजूद सूचना सेठ ने टैक्सी मंगवाने पर जोर दिया।
8 जनवरी को उनके जाने के बाद, कर्मचारियों ने उनके कमरे में खून से सने तौलिए पाए और पुलिस को सूचित किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह एक असामान्य रूप से भारी बैग लेकर गई थीं और उनका बेटा कहीं नहीं दिख रहा था। सूचना सेठ ने शुरूआत में कहा कि होटल के तौलियों में खून मासिक धर्म से था और उनका बेटा मडगांव में एक दोस्त के साथ था, लेकिन यह झूठ निकला।
बाद में सूचना सेठ ने कहा था कि वह नहीं चाहती थीं कि उनका बच्चा किसी और (पति ) के साथ रहे। उन पर आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 201 (साक्ष्य नष्ट करना) और गोवा बाल अधिनियम की धारा 8 के तहत आरोप लगाए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications