Shakeela Khan को मां ने धकेला था जिस्मफरोशी के धंधे में, बोल्ड स्टार की दर्द भरी दास्तां
Shakeela khan Journey as a Super star: बिंदास अभिनेत्री ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'शकीला' (Shakeela) को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली फिल्म 'शकीला' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें ऋचा के ग्लैमरस रूप को देखकर हर कोई हैरान है। फिल्म में ऋचा के साथ आपको एक्टर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) भी नजर आएंगे। मालूम हो कि ये फिल्म एडल्ट स्टार शकीला की बॉयोपिक पर आधारित है।
Recommended Video

'शकीला को मां ने धकेला था जिस्मफरोशी के धंधे में'
साउथ की एडल्ट स्टार सिल्क स्मिता के बाद अगर किसी एक्ट्रेस ने साउथ इंडस्ट्री में उनकी जगह ली तो वो कोई और नहीं बल्कि शकीला खान ही थीं। 90 के दशक में मलयालम इंडस्ट्री का बहुत बड़ा नाम रही शकीला को उनकी मां ने ही जिस्मफरोशी के धंधे में धकेला था। दरअसल शकीला की कहानी भी 'सिल्क' की ही तरह बेहद दर्दनाक और संघर्ष से भरी हुई है, इस बात का खुलासा खुद शकीला ने ही अपनी बॉयोपिक में किया है, जिस पर फिल्म 'शकीला' (Shakeela) बनाई गई है।

शकीला के घर पर पड़े खाने के लाले
साल 1977 में आंध्र प्रदेश के नैल्लोर में एक मुस्लिम परिवार में जन्म लेने वाली शकीला भी आम लड़की की तरह ही शादी, घर और बच्चे का सपना देखा करती थीं लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। सात भाई-बहनों में सबसे बड़ी शकीला के घर पर मुसीबतों का पहाड़ तब टूट पड़ा, जिस वक्त उनके पिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसके बाद उनके घर पर रोजी-रोटी की समस्या पैदा हो गई।
'अधेड़ उम्र के आदमी ने शकीला को रेप के बाद दिए थे पैसे'
मात्र क्लास 6 तक पढ़ाई करने वाली शकीला को इसी दौरान एक व्यक्ति की घिनौनी नजरों का भी शिकार होना पड़ा था। उस अधेड़ उम्र के आदमी ने 15 साल की शकीला का रेप करने के बाद उसकी मां को पैसे दिए थे, बस यहीं से शकीला की जिंदगी ने रूख बदल दिया और उनकी खुद की मां ने उससे कहा कि 7 भाई-बहनों का पेट पालने के लिए मुझे सड़क पर और तुम्हें पर्दे पर बिकना होगा और इसके बाद शकीला जिस्मफरोशी के धंधे में आ गईं।
फिल्म 'प्लेगर्ल्स' में सिल्क स्मिता के साथ मिला काम
शकीला ने किताब में लिखा है कि संघर्ष के उस दौर में ऊपर वाले ने मेरी एक बड़ी मदद की और उन्हें उस वक्त की मशहूर एडल्ट स्टार सिल्क के साथ साल 1995 में फिल्म 'प्लेगर्ल्स' में काम करने का मौका मिला और फिर यहीं से उनकी सफलता का रास्ता खुल गया।

'शकीला' के रूप में लोगों को दूसरी 'सिल्क' मिल गई
'प्लेगर्ल्स' हिट हुई और लोगों को शकीला जैसी मादक अभिनेत्री मिल गई और इसके बाद तमिल, मलयालम, कन्नड़ की बहुत सारी फिल्में शकीला की झोली में आ गईं। शकीला ने अपनी मां का साथ अंतिम वक्त तक नहीं छोड़ा और ना ही उन्होंने कभी भी अपनी ऐसी जिंदगी के लिए उन्हें दोषी ठहराया था।
शकीला ने ली सिल्क की जगह
इसी दौरान 'सिल्क' की आत्महत्या ने दक्षिण फिल्मी दुनिया को एक सूनापन दे दिया था लेकिन शकीला के रूप में लोगों को दूसरी सिल्क नजर आने लगीं और इसके बाद शकीला साउथ इंडस्ट्री की बड़ी एडल्ट स्टार बन गई, जिनकी फीस उस वक्त किसी भी लीड एक्ट्रेस से ज्यादा होती थी।

शकीला के खिलाफ रची गईं साजिशें
करीब 250 फिल्मों में काम करने वाली शकीला से बड़े हीरो अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगे थे और एक वक्त ऐसा भी आया, जब उन्हें फिल्मों से आउट करने के लिए साजिशें रची जाने लगीं लेकिन शकीला ने कभी भी हार नहीं मानी और हमेशा अपने आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया। वो लगातार काम करती रहीं और दौलत-शौहरत और पुरस्कारों से अपनी झोली भरती रहीं। साल 2002 में उन्होंने ऐलान किया था कि अब वो फिलहाल फिल्में नहीं करेंगी।

'शकीला' के किरदार में रिचा चड्डा...
उनकी लाइफ पर बनी फिल्म 'शकीला' (Shakeela), क्या सिल्क स्मिता की कहानी पर बनी फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' ( The Dirty Pictures) की तरह लोगों पर असर डाल पाएगी या नहीं, ये तो कहना बहुत मुश्किल है लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि फिल्म के ट्रेलर ने लोगों को 'शकीला' (Shakeela) की कहानी के प्रति उत्सुकता जरूर जगा दी है, देखते हैं फिल्म क्या कमाल करती है?












Click it and Unblock the Notifications