कौन हैं सहारनपुर की पोलिंग ऑफिसर ईशा अरोड़ा? वायरल वीडियो देख लोग बोले-अब तो इलाके में होगी 100% वोटिंग
Saharanpur Polling officer Isha Arora: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 21 राज्यों के 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है।
इस दौरान सोशल मीडिया पर कई महिला पोलिंग ऑफिसर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसी में से एक हैं, ईशा अरोड़ा। जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

कौन हैं सहारनपुर की पोलिंग ऑफिसर ईशा अरोड़ा?
ईशा अरोड़ा उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की पोलिंग ऑफिसर हैं। ईशा सहारनपुर लोकसभा चुनाव में गंगोह विधानसभा क्षेत्र के महंगी गांव में इन दिनों ड्यूटी के लिए तैनात हैं। आखों में काला चश्मा और सेलेब्रिटी स्टाइल में सलवार-कमीज पहने ईशा अरोड़ा की वीडियो ट्विटर पर लोग खूह पसंद कर रहे हैं।

ईशा अरोड़ा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में कार्यरत हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईशा अरोड़ा गंगोह विधानसभा क्षेत्र के महंगी गांव में ड्यूटी कर रही हैं। ईशा अरोड़ा इससे पहले भी दो बार चुनाव में ड्यूटी कर चुकी हैं।
ईशा अरोड़ा के वायरल वीडियो पर क्या बोले लोग?
ईशा अरोड़ा के वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ''ये तो चुनाव में ग्लैमर का तड़का है।'' तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ''अब तो इस इलाके में 100 फीसदी वोटिंग होनी चाहिए।'' एक अन्य यूजर ने कहा कि, ''ऐसे ग्लैमर दिखता रहे तो लोग लंबी कतार में भी खड़े हो जाएंगे।''

वायरल वीडियो पर क्या बोलीं ईशा अरोड़ा?
वायरल वीडियो पर ईशा अरोड़ा ने कहा कि उन्हें नहीं अंदाजा था कि सोशल मीडिया पर उनका भी वीडियो वायरल हो जाएगा। ईशा ने कहा कि हालांकि अभी तक उनका वीडियो बहुत ज्यादा वायरल नहीं हुआ है।
वायरल वीडियो पर ईशा अरोड़ा ने कहा, हालांकि अभी उनको अपने वायरल वीडियो से कोई दिक्कत नहीं हुई है। मुझे अभी तक कुछ भी आपत्तिजनक चीजों का सामना करना पड़ा है। लेकिन भविष्य में क्या होगा...इसपर कुछ कह नहीं सकते हैं।
ईशा ने कहा कि, ड्यूटी के दौरान अब महिलाओं को कोई दिक्कत नहीं हो रही है। चुनाव आयोग ने बहुत अच्छी व्यवस्था की है। हमें किसी भी तरह के अव्यवस्था का सामना नहीं करना पड़ रहा है। सिक्योरिटी में तैनात जवानों का रवैया भी बहुत अच्छा है। ये मेरे लिए एक अच्छा एक्सपीरियंस रहा है।
ईशा अरोड़ा ने बताया क्यों वायरल हुआ उनका वीडियो?
पोलिंग एजेंट ईशा अरोड़ा ने कहा है कि, "मुझे लगता है कि अगर आपको कोई ड्यूटी मिलती है, तो आपको समय का पाबंद होना चाहिए और यही कारण है कि मैंने समय पर अपनी ड्यूटी संभाली है। कामकाज को सुचारू रखने के लिए हर पुरुष और महिला को समय का पाबंद होना चाहिए।"
अपने वायरल हो रहे वीडियो के बारे में वह कहती हैं, "मैं यही कहूंगी कि लोगों को समय का पाबंद होना चाहिए और वे हैं, नहीं तो इतना बड़ा चुनाव कराना संभव नहीं होता। मुझे वीडियो में इसे (कमेंट) देखने का समय नहीं मिला। यह चुनाव का समय है और समय पर आना मेरा कर्तव्य था इसलिए मैं व्यस्त थी। यह मेरी समय की पाबंदी और निष्ठा के कारण वायरल हो गया है।''












Click it and Unblock the Notifications