कौन हैं रोहनप्रीत सिंह, जिनके लिए नेहा कक्कड़ ने लिखा- 'You Are Mine'

जानिए कौन हैं नेहा कक्कड़ के ब्वॉयफ्रेंड रोहनप्रीत सिंह, जिसके लिए नेहा कक्कड़ ने लिखा- 'You Are Mine'

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने शादी की अफवाहों के बीच शुक्रवार (10 अक्टूबर) को पंजाबी एक्टर और सिंगर रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet singh) के साथ अपने प्यार और रिलेशनशिप की पुष्टी की है। नेहा कक्कड़ ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोहनप्रीत सिंह को टैग करते हुए लिखा है, तुम मेरे हो (You Are Mine). रोहनप्रीत ने भी नेहा के पोस्ट पर अपने प्यार का इजहार किया है और लिखा है, आई लव यू। पिछले कुछ दिनों से नेहा और रोहनप्रीत सिंह की शादी की अफवाहें सोशल मीडिया पर आ रही थी। हालांकि नेहा और रोहन ने शादी की अफवाहों पर फिलहाल कुछ नहीं कहा है।

Recommended Video

    Neha Kakkad ने Rohanpreet के लिए किया प्यार का इजहार, रोके की Photo viral | वनइंडिया हिंदी
    कौन हैं रोहनप्रीत सिंह? Who is Rohanpreet Singh?

    कौन हैं रोहनप्रीत सिंह? Who is Rohanpreet Singh?

    रोहनप्रीत सिंह एक पंजाबी सिंगर और एक्टर हैं। रोहनप्रीत ने अपने करियर की शुरुआत 2017 का गाना बैंग गैंग से की थी। साल 2017 में आई 'राइजिंग स्टार-2-' के रोहनप्रीत सिंह फर्स्ट रनरअप रह चुके हैं। इस शो में दिलजीत दोसांझ जज की भूमिक में थे और उन्होंने रोहनप्रीत को अपना पसंदीदा प्रतियोगी भी कहा गया था।

    रोहनप्रीत सिंह 2007 में Saregama Lil Champs में भी हिस्सा लिया था। वहां भी वो फर्स्ट रनरअप थे। रोहनप्रीत सिंह को हालिया में बिग बॉस फेम शहनाज गिल के साथ 'मुझसे शादी करोगे' शो में भी देखा गया था।

    पंजाब के पटियाला में हुआ है रोहनप्रीत का जन्म

    पंजाब के पटियाला में हुआ है रोहनप्रीत का जन्म

    Celebcenter.net के अनुसार, रोहनप्रीत का जन्म एक सिख परिवार में हुआ है। वह पंजाब के पटियाला के मूल निवासी है। उनके पिता गुरिंदर पाल सिंह पंजाब राज्य बिजली बोर्ड में एक खिलाड़ी थे। रोहन की मां दलजीत कौर एक हाउस वाइफ हैं।

    रोहनप्रीत सिंह का जन्म 1 दिसंबर को 1994 को हुआ था। रोहनप्रीत सिंह की दो बहनें हैं, रश्मिंदर कौर और अमनप्रीत कौर। रोहनप्रीत ने अपनी स्कूली पढ़ाई पटियाला के स्कूल से की है। रोहनप्रीत ने बहुत छोटी सी उम्र में गाना गाना शुरू कर दिया था। 9 साल की उम्र से वह गाना सीख रहे हैं। रोहनप्रीत हिन्दुस्तानी क्लासिक संगीत में ट्रेनड हैं।

    रोहनप्रीत ने अपने डेब्यू सॉन्ग बैंग-बैंग के बाद कई गाने गाए हैं, जैसे पेहली मुलाकात, हैलो हाय, तकलीफ। रोहनप्रीत टिकटॉक पर भी काफी फेमस थे।

    नेहा के साथ भी रोहनप्रीत ने गाया है गाना

    नेहा के साथ भी रोहनप्रीत ने गाया है गाना

    इंडियाज राइजिंग स्टार' के फर्स्ट रनरअप रोहनप्रीत और नेहा कक्कड़ ने हाल ही में एक साथ ''डायमंड दा छल्ला'' गाना गाया था। जो काफी फेमस हुआ था। नेहा ने गाने के प्रमोशन के दौरान भी रोहनप्रीत के साथ तस्वीरें शेयर की थी। एक शॉर्ट वीडियो को शेयर कर नेहा ने लिखा था। DiamondDaChalla with Cutest Boy Ever! जिसपर रोहनप्रीत ने भी प्रतिक्रिया दी थी। इस वीडियो को रोहनप्रीत ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया था।

    इस गाने के बाद से नेहा और रोहन के लिंकअप की खबरें सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा आने लगी थी। जिसकी नेहा और रोहनप्रीत ने अब पुष्टी भी कर दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+