Richest MP India: कौन हैं सबसे अमीर सांसद चंद्रशेखर पेम्मासानी, जो बने मंत्री, जानें कहां से आया अथाह पैसा?

Bharat ka Sabse Amir Sansad Kaun Hai: भारत के सबसे अमीर सांसद डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी हैं, जो लोकसभा चुनाव 2024 में आंध्र प्रदेश के गुंटूर संसदीय क्षेत्र से तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के उम्‍मीदवार के रूप में जीत दर्ज संसद पहुंचे हैं। पेम्मासानी मोदी सरकार 2024 में केंद्रीय राज्‍यमंत्री भी बनाए गए हैं।

9 जून 2024 को दिल्‍ली स्थित राष्‍ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इनके साथ ही 71 मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

5,700 करोड़ की संपत्ति के मालिक डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी ने लोकसभा चुनाव 2024 में कुल 864948 वोट हासिल किए। जीत का अंतर 344695 रहा है। पेम्मासानी के सामने चुनाव हारने वाले YSRCP के किलारी वेंकट रोसैय्या को 520253 वोट मिले हैं।

Chandrashekhar Pemmasani Net Worth

चंद्रशेखर पेम्मासानी संपत्ति (Chandra Sekhar Pemmasani Net Worth And Assets)

देश के सबसे अमीर सांसद डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी की नेटवर्थ 5,700 है, जिसका विवरण पेम्‍मासानी ने आम चुनाव 2024 के शपथ पत्र में दिया। पेम्मासानी की खुद की कुल संपत्ति 2,448.72 करोड़ रुपए व इनकी पत्‍नी कोनेरू श्रीरत्‍ना की कुल संपत्ति 2,343.78 और इनके बच्‍चों की कुल संपत्ति 1000 करोड़ रुपए है।

Chandrashekhar Pemmasani Net Worth 2024

सबसे अमीर सांसद का जीवन परिचय (Dr.Chandra Sekhar Pemmasani Biography in Hindi)

  • 18वीं लोकसभा में सबसे अमीर सांसद डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी का जन्म 7 मार्च 1976 को आंध्र प्रदेश के गुंटूर के बुर्रीपालेम गांव में हुआ।
  • उस्मानिया विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने वाले पेम्मासानी ने पेनसिल्वेनिया के डैनविले में गीसिंजर मेडिकल सेंटर में रेजीडेंसी की। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी-सिनाई अस्पताल में लगभग पांच साल तक डॉक्‍टर के रूप में जॉब किया।
  • ऑनलाइन शिक्षण मंच, यूवर्ल्ड के संस्थापक और सीईओ चंद्रशेखर पेम्मासानी ने साल 2020 में अमेरिका में एक युवा उद्यमी के रूप में अर्न्स्ट एंड यंग अवार्ड जीता।
  • पेम्मासानी का फाउंडेशन गुंटूर और नरसारावपेट के गांवों में पीने का पानी उपलब्ध कराता है। साथ ही मेडिकल कैंप लगाकर लोगों को इलाज मुहैया करवा रहा है।
Chandrashekhar Pemmasani Net Worth

देश में करोड़पति सांसद

लोकसभा चुनाव 2024 में जीतने वालों में 90 प्रतिशत से अधिक सांसद करोड़पति है। देश में पेम्मासानी के बाद दूसरे सबसे अमीर सांसद कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी हैं। 4568 करोड़ की संपत्ति वाले रेड्डी तेलंगाना की चेवेल्‍ला सीट से चुनाव जीते हैं। लोकसभा चुनाव इतिहास में 15 साल में यह पहली बार हुआ है कि चुनाव में उतरे सबसे अमीर प्रत्‍याशी जीतने में सफल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+