Who is R Sreelekha: आर श्रीलेखा कौन हैं? तिरुवनंतपुरम में BJP की शानदार जीत के बाद पूर्व IPS बन सकती हैं मेयर

Who is R Sreelekha: केरल के तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में बीजेपी (NDA) ने बंपर जीत हासिल कर सभी को हैरान कर दिया है। तिरुवंतपुरम के 101 वार्डों में बीजेपी ने 50 सीटों पर शानदार जीत हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। भाजपा ने ये ऐतिहासिक जीत हासिल करके 45 सालों से काबिज सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाले एलडीएफ के प्रभुत्‍व को समाप्‍त कर दिया है।

तिरुवनंतपुरम में एलडीएफ को 29 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ 19 ही सीटों पर सिमट कर रह गई है। इनके अलावा दो निर्दलीय उममीदवारों ने जीत हासिल कर ली। जादुई आकड़े से महज एक सीट दूर बीजेपी मेयर पद की मजबूत दावेदार बन चुकी है।

Who is R Sreelekha

तिरुवनंतपुरम नगर निगम में चार दशक से भी ज्‍यादा समय बाद पहली बार एलडीएफ नहीं किसी और दल का नेता मेयर की कुर्सी संभालेगा। चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाली भाजपा की ओर से तिरुवनंतपुरम की मेयर पद की सबसे मजबूत दावेदार आर श्रीलेखा मानी जा रही हैं। सस्थामंगलम डिवीजन से विजयी हुई आर श्रीलेखा जानिए कौन हैं?

कौन हैं आर श्रीलेखा?

आर श्रीलेखा का नाम इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि वे केरल की पहली महिला आईपीएस अधिकारी रह चुकी हैं। उन्होंने जनवरी 1987 में आईपीएस में शामिल होने के बाद राज्य के विभिन्न जिलों में पुलिस अधिकारी के तौर पर सेवाएं दीं।

केरल की पहली महिला डीजीपी श्रीलेखा

अपने कार्यकाल के दौरान, आर श्रीलेखा ने सीबीआई, क्राइम ब्रांच, विजिलेंस, फायर फोर्स, मोटर व्हीकल विभाग और जेल प्रशासन जैसे कई महत्वपूर्ण विभाग संभाले। 2017 में उन्हें डीजीपी के पद प्रमोशन मिला और इसके साथ ही श्रीलेखा इस रैंक तक पहुंचने वाली केरल की पहली महिला अधिकारी बनीं।

PM Modi से प्रभावित होकर भाजपा में हुईं शामिल

दिसंबर 2020 में उन्होंने 33 साल की सेवा के बाद रिटायर हुईं। सेवानिवृत्ति के बाद भी श्रीलेखा विभिन्न मुद्दों पर अपने बयानों के कारण चर्चा में रहीं। उन्होंने अक्टूबर 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर बीजेपी जॉइन की थी। अपने पुलिस सेवा के अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने "बिना किसी राजनीतिक झुकाव के काम किया।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+