Brijendra Ola: 4 बार के MLA ने संभाली 5 बार के MP पिता की सियासी विरासत, ना-ना करते जीत गए
Who is Brijendra Singh Ola MP Jhunjhunu: राजनीति में जो जितना दिग्गज नेता, उनकी सियासी विरासत भी उतनी ही विशाल। उसे संभालना और आगे बढ़ाना हर किसी नेता के वारिस के बस की बात नहीं, मगर इस मामले में बृजेन्द्र सिंह ओला की कहानी सीख देने वाली है।
बृजेन्द्र सिंह ओला राजस्थान के झुंझुनूं संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस सांसद हैं। साल 2024 में राजस्थान के सभी 25 सांसदों में 71 वर्षीय बृजेन्द्र सिंह ओला सबसे बुजुर्ग सांसद हैं। इनके पिता दिग्गज नेता शीशराम ओला का 15 दिसंबर 2013 को निधन हो गया था।

वन इंडिया हिंदी की सीरीज सांसदनामा (Sansadnama) में आज जानिए राजसथान के झुंझुनूं सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला का जीवन परिचय, राजनीतिक कैरियर, नेट वर्थ, पति व बच्चों के बारे में।
झुंझुनूं सीट पर साल 1996 से 2024 के बीच 2014 व 2019 को छोड़कर हर बार ओला परिवार से सांसद चुना गया है। पहले शीशराम ओला व अब उनके बेटे बृजेन्द्र सिंह ओला।
बृजेन्द्र सिंह ओला साल 2008 से 2023 तक झुंझुनूं से चार बार विधायक चुने जा चुके हैं जबकि इनके पिता शीशराम ओला 1980, 1985 व 1993 में झुंझुनूं से, 1957, 1962 1969 में खेतड़ी, 1972 व 1977 पिलानी से विधायक व साल 1996 से 2009 तक झुंझुनूं से कांग्रेस सांसद रहे थे।

झुंझुनुं लोकसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा रहा है। मोदी लहर में यह सीट भाजपा के पास चली गई थी और 10 साल तक रही। भाजपा की संतोष अहलावत व नरेंद्र कुमार सांसद बने। इसे वापस हासिल करने के लिए कांग्रेस ने झुंझुनूं विधायक बृजेन्द्र सिंह ओला पर दांव लगाया, जो सटीक रहा और कांग्रेस की झुंझुनूं संसदीय क्षेत्र में वापसी हुई।
बृजेन्द्र सिंह ओला झुंझुनूं से लोकसभा चुनाव 2024 नहीं लड़ना चाहते थे, यह बात उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान सार्वजनिक मंच से भी कही। बोले कि 'मैंने चुनाव लड़ने से अशोक गहलोत-सचिन पायलट को मना कर दिया था, परंतु पार्टी का अस्तित्व संकट में था, इसलिए मैदान में उतरा। ओला ना-ना करते आखिर में चुनाव जीत ही गए।
झुंझुनूं लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम
कांग्रेस के बृजेन्द्र सिंह ओला को 553168 वोट मिले।
भाजपा के शुभकरण चौधरी को 534933 वोट मिले।
ओला की जीत का अंतर 18,235 वोट रहा।
बृजेन्द्र सिंह ओला का जीवन परिचय
जन्मतिथि-1 जुलाई 1953
उम्र-71 साल
जन्मस्थान-गांव अरड़ावता, चिड़ावा, झुंझुनूं, राजस्थान
पिता-शीशराम ओला, पूर्व केंद्रीय मंत्री
पत्नी-राजबाला ओला, पूर्व जिला प्रमुख झुंझुनूं
बेटा-अमित ओला
बहू-आकांक्षा ओला
शिक्षा- एमए (राजनीति विज्ञान), एलएलबी
उपलब्धि-साल 2017 में बृजेन्द्र सिंह ओला को राजस्थान के सर्वश्रेष्ठ विधायक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
बृजेंद्र ओला की संपत्ति 16 करोड़ 02 लाख 84 हजार रुपए












Click it and Unblock the Notifications