Pratima Mandal कौन हैं? क्‍या इन्‍होंने भी कर दी है बगावत? ममता दीदी की चहेती TMC सांसद का आया बड़ा बयान

Who is Pratima Mandal: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर चल रही राजनीतिक हलचल और कथित बगावत की खबरों के बीच जयनगर से सांसद प्रतिमा मंडल ने अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों और चर्चाओं का कड़ा खंडन किया है। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें किसी भी "बागी सांसदों" के समूह से जोड़ना पूरी तरह गलत है और वह ऐसी किसी गतिविधि का हिस्सा नहीं हैं।

19-20 सांसदों वाली लिस्‍ट में नाम होने पर क्‍या बोलीं?

प्रतिमा मंडल ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को भेजे जाने वाले एक कथित पत्र, जिस पर 19-20 सांसदों के हस्ताक्षर होने की बात कही जा रही है, उसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि न तो उन्होंने ऐसा कोई पत्र देखा है और न ही उस पर हस्ताक्षर किए हैं। उनके अनुसार, उन्हें इस पूरे मामले की जानकारी भी मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए ही मिली है।

Who is Pratima Mandal

मुझे दिल्‍ली बुलाया गया था लेकिन...

सांसद ने यह भी स्पष्ट किया कि वह उस समय दिल्ली में मौजूद नहीं थीं, जिससे यह साफ होता है कि कथित घटनाओं से उनका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह की भ्रामक खबरें न केवल उनकी छवि को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि जनता के भरोसे को भी प्रभावित करती हैं।

टीएमसी में टूट पर क्‍या बोलीं प्रतिमा मंडल?

इस बीच TMC के भीतर हालिया इस्तीफों और राजनीतिक अस्थिरता ने स्थिति को और तनावपूर्ण बना दिया है। प्रतिमा मंडल ने स्वीकार किया कि पार्टी के भीतर कुछ चिंताएं जरूर हैं, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि संगठन को मजबूत करने और आगे किसी भी तरह की टूट को रोकने के लिए कोलकाता में पार्टी सांसदों की एक अहम बैठक बुलाने की योजना है।

कौन हैं प्रतिभा मंडल?

प्रतिमा मंडल (Pratima Mandal) पश्चिम बंगाल की एक वरिष्ठ महिला सांसद हैं और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की नेता हैं, जो जयनगर (दक्षिण 24 परगना) लोकसभा सीट से संसद में प्रतिनिधित्व करती हैं। वे 2014 से लगातार लोकसभा सांसद हैं और इससे पहले पश्चिम बंगाल सिविल सेवा (WBCS) अधिकारी के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं। उनका राजनीतिक और पारिवारिक बैकग्राउंड भी मजबूत है, क्योंकि उनके पिता गोबिंद चंद्र नस्कर भी सांसद रह चुके हैं।

लगातार इस्तीफों से बढ़ी TMC की चुनौती

गौरतलब है कि हाल के दिनों में राज्यसभा सांसदों सहित कई नेताओं के इस्तीफों ने TMC के लिए चुनौती खड़ी कर दी है। इसी दौरान कुछ नेताओं द्वारा विद्रोही विधायकों की संख्या बढ़कर 64 तक पहुंचने का दावा भी किया गया है, जिससे पार्टी के भीतर असंतोष की चर्चाएं और तेज हो गई हैं। Prakash Chik Baraik कौन हैं? चाय बगान से TMC का चेहरा बने सांसद ने राज्‍यसभा से दिया इस्‍तीफा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+