Qamar Mohsin Shaikh: कौन हैं मोदी की पाकिस्तानी बहन 'कमर मोहसिन शेख? क्यों बांधती हैं PM को राखी?
Qamar Mohsin Shaikh: रक्षा बंधन का पर्व आज पूरे देश में मनाया जाएगा, इस पर्व का इंतजार भाई-बहनों को बेसब्री से होता है, बाजारों में रंग-बिरंगी राखियों की भरमार है लेकिन एक खास बहन है, जिसने भाई के लिए अपने हाथों से राखी तैयार की है।

जी हां, हम बात कर रहे हैं पाकिस्तानी बहन 'कमर मोहसिन शेख' की, जिन्होंने अपने भाई यानी कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपने हाथों से राखी बनाई है। मालूम हो कि कमर पिछले 35 सालों से पीएम मोदी को राखी बांध रही हैं।यूं तो देश में पाकिस्तान का जिक्र जब भी होता है तो उसके नापाक इरादों की बातें होती हैं लेकिन 'कमर मोहसिन शेख' पाकिस्तान की वो तस्वीर पेश करती हैं, जहां प्रेम और श्रद्धा है।
अब सवाल उठता है कि आखिर 'कमर मोहसिन शेख' हैं कौन और वो पीएम मोदी को राखी क्यों बांधती हैं?
बता दें कि 'कमर मोहसिन शेख' का जन्म तो पाकिस्तान में हुआ लेकिन उनकी शादी गुजरात के रहने वाले भारतीय मोहसिन शेख से हुई है जो कि पीएम मोदी के घनिष्ठ मित्रों में से एक हैं। दोनों दोस्त एक-दूसरे के घर जाया करते थे। जब पहली बार पीएम मोदी कमर शेख से मिले थे तो उनके मुंह से निकला था कि कैसी हो बहन?
पीएम मोदी ने कमर को 'बहन' बोला था
आमतौर पर लोग दोस्त की पत्नियों को भाभी या नाम से बुलाते हैं लेकिन पीएम मोदी ने कमर को 'बहन' बोला था, यही अपनापन कमर के मन में बस गया था क्योंकि उनका अपना कोई सगा भाई नहीं है।
क्या आपको राखी बांध सकती हूं?
इस मुलाकात के दो साल बाद कमर अपने पति संग किसी कां से दिल्ली आई थीं, वो दिन राखी था, वो जब पीएम मोदी से मिलीं तो उन्होंने उनसे पूछा कि क्या आपको राखी बांध सकती हूं? पीएम मोदी ने तुरंत अपनी कलाई आगे कर दी और तब से ही राखी का ये सिलसिला चालू हो गया जो कि आज भी पूरी श्रद्धा के साथ चालू है।
'मोदी जैसे लोग रोज पैदा नहीं होते हैं'
कमर शेख ने अपने कई इंटरव्यू में कहा है कि 'वो अपने आप को बहुत भाग्यशाली मानती हैं, कि उन्हें मोदी जैसा भाई मिला है, उनका मानना है कि मोदी जैसे लोग रोज पैदा नहीं होते हैं और उनके नेतृत्व में देश दिन दूना और रात चौगुनी तरक्की कर रहा है।'
राखी के साथ एक किताब भी उपहार में दूंगी
आपको बता दें कि इस बार वो पीएम मोदी को राखी के साथ एक किताब भी उपहार में दूंगी क्योंकि पीएम को पढ़ने का बहुत शौक है, वो एक आदर्श नेता हैं और मुझे खुशी है कि देश उनके मार्गदर्शन में विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications