जानें कौन हैं IAS परमेश्वरन अय्यर, जिनकी तारीफ में पीएम मोदी ने पढ़ें कसीदे

पटना। आज प्रधानमंत्री महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह के शताब्दी मौके पर बिहार पहुंचे थे। पीएम ने यहां आयोजित 'सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह' कार्यक्रम की शुरुआत की। इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने मीडिया के कैमरे को एक ऐसे शख्स पर फोकस करने को कहा जो अब तक पर्दे के पीछे से पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन को सफलता पूर्व चला रहा है। पीएम ने कैमरा को पूर्व आईएएस अधिकारी परमेश्वरन जी अय्यर पर फोकस करने को कहा। परमेश्वरन जी. अय्यर देश में स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। पीएम ने उनकी तारिफ काफी बातें की। आइए जानें कौंन हैं स्वच्छ भारत मिशन के हीरो परमेश्वरन अय्यर....

कौन हैं परमेश्वरन अय्यर ?

कौन हैं परमेश्वरन अय्यर ?

परमेश्वरन अय्यर 1981 बैच के यूपी कार्डर के आईएएस रह चुके हैं।मूलरूप से वो तमिलनाडु के रहने वाले हैं। हालांकि मात्र 8 साल नौकरी करने के बाद उन्होंने साल 2009 में स्वेच्छा से रिटायरमेंट ले ली। इसके बाद वो अमेरिका चले गए, लेकिन पीएम मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान के लिए जब उन्हें बुलाया तो वो सब छोड़कर वापस देश लौट गए और यहां पीएम की महत्वाकांक्षी योजना से जुड़ गए।

 वर्ल्डबैंक के साथ किया काम

वर्ल्डबैंक के साथ किया काम

स्वेच्छा से रिटायरमेंट लेने के बाद परमेश्वरन ने वर्ल्डबैंक के साथ जुड़कर वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम के लिए काम किया। जबकि 2006 में आईएएस अफसर रहते उन्होंने ग्रामीण जल स्वच्छता को लेकर सराहनीय काम किया। स्वच्छता कार्यक्रमों की वजह से वो अक्सर विदेशों में रहते थे,जिसकी वजह से उन्हें भारत सरकार ने नोटिस तक जारी किया था। बाद में साल 2009 में उन्होंने नौकरी से रिटायरमेंट ले लिया और अमेरिका चले गए।

गड्ढ़ों में उतरकर खुद की सफाई

गड्ढ़ों में उतरकर खुद की सफाई

परमेश्वरन अय्यर पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय में सचिव हैं। पीएम मोदी ने उन्हें स्वच्छता अभियान के तहत शौच मुक्त भारत बनाने की अहम जिम्मेदारी सौंपी हैं । उनकी सादगी और काम करने की ललक को देखते हुए पीएम ने वर्तमान किसी आईएएस अधिकारी के बजाय उनपर भरोसा किया और अपनी योजना स्वच्छता अभियान की जिम्मेदारी सौंपी। परमेश्वरन सफाई कर्मियों से घृणा नहीं करते। कई बार वो खुद भी शौचालय साफ करने के लिए तैयार हो जाते हैं ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+