6 महीने में 12 बार रेप, गर्भपात और धमकी—कौन है पद्मश्री साधु कार्तिक महाराज? जिनपर बंगाली महिला ने लगाए आरोप

Swami Pradiptananda (Kartik Maharaj): पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की एक महिला ने पद्मश्री से सम्मानित साधु स्वामी प्रदीप्तानंद, जिन्हें 'कृतिक महाराज' के नाम से भी जाना जाता है, पर एक बंगाली महिला ने 6 महीने 12 बार रेप करने का संगीन आरोप लगाया है। पुलिस ने कहा कि भारत सेवाश्रम संघ की बेलडांगा इकाई से जुड़े साधु स्वामी प्रदीप्तानंद उर्फ ​​कार्तिक महाराज के खिलाफ बलात्कार के आरोप में FIR दर्ज की गई है।

महिला का दावा है कि महाराज ने उसे स्कूल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर साल 2013 में बार-बार उसका शारीरिक शोषण किया। हालांकि महाराज ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए उनका खंडन किया है। इस मामले का खुलासा ऐसे समय पर हुआ है जब कोलकाता के एक लॉ कॉलेज में छात्रा से गैंगरेप जैसे मामलों ने बंगाल की राजनीति को गरमा दिया है।

Swami Pradiptananda Kartik Maharaj

who is Swami Pradiptananda (Kartik Maharaj: कौन हैं साधु स्वामी प्रदीप्तानंद उर्फ 'कृतिक महाराज'

  • साधु स्वामी प्रदीप्तानंद उर्फ 'कृतिक महाराज' भारत सेवाश्रम संघ के बेलडांगा यूनिट से जुड़े हैं। इसी साल उन्हें चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से नवाजा गया था। कृतिक महाराज बेलडांगा (मुर्शिदाबाद) शाखा के प्रमुख हैं।
  • मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कृतिक महाराज समाज सेवा से भी जुड़े हुए हैं। उन्होंने बचत आदिवासी विद्यालय, छात्रावास, अस्पताल समेत 12 से अधिक सामाजिक संस्थान बेलडांगा में शुरू किए हैं ।
  • 2024 लोकसभा चुनावों में वह सीधे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निशाने पर रहे, जिन्होंने आरोप लगाया कि वे राजनीतिक एजेंटों को मतदान केंद्रों तक नहीं जाने देते हैं। कार्तिक महाराज ने भाजपा के कई नेताओं के साथ सार्वजनिक रूप से सम्मेलन और मंच साझा किए हैं।
  • पद्मश्री मिलने पर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर उनका काफी विरोध हुआ-विशेषकर TMC, कांग्रेस और CPM ने आरोप लगाया कि यह सम्मान विभाजनकारी एजेंडा को बढ़ावा दे रहा है।

कृतिक महाराज पर बंगाली महिला ने क्या-क्या आरोप लगाए हैं?

  • बंगाली महिला ने नबाग्राम थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि दिसंबर 2012 में उसकी मुलाकात महाराज से हुई थी। उन्होंने नौकरी दिलाने का वादा किया और जनवरी 2013 में उसे चाणक आदिवासी आवासिक बालिका विद्यालय के हॉस्टल में रहने के लिए जगह दे दी।
  • महिला के मुताबिक, ''वह रोज मुझे स्कूल बिल्डिंग की पांचवीं मंज़ल पर ले जाकर बलात्कार करता था।'' उसने बताया कि एक बार महाराज ने उसे आश्रम में पांच दिन ठहरने को कहा, जहां पर भी कई बार उसके साथ रेप किया गया।
  • महिला ने बताया कि 2013 में जब वह गर्भवती हो गई, तब महाराज ने स्कूल स्टाफ के साथ मिलकर बेरहामपुर के एक निजी नर्सिंग होम में उसका जबरन गर्भपात कराया। महिला ने अपने बयान में कहा, "मैंने मना किया तो धमकी दी गई। एक डॉक्टर को बुलाकर स्टाफ के सामने मेरा गर्भपात करवाया गया।''
  • शिकायतकर्ता ने कहा कि कई बार महाराज ने उसे नौकरी देने का वादा किया, लेकिन हर बार धोखा दिया और अलग-अलग आश्रमों में शारीरिक शोषण करता रहा। महिला ने कहा, ''आखिरकार मेरा मानसिक संतुलन बिगड़ने लगा।''
  • महिला ने दावा किया कि 12 जून 2025 को उसने महाराज से संपर्क किया, तो महाराज ने उसे 13 जून को शाम 7 बजे बेरहामपुर में एक जगह पर इंतजार करने को कहा। वहां दो व्यक्ति आए, जिन्होंने गाड़ी में बैठने को कहा। गाड़ी में उन्होंने धमकाया, गालियां दीं और फिर रास्ते में धक्का देकर बाहर फेंक दिया। महिला ने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

कृतिक महाराज ने रेप के आरोपों पर क्या कहा?

इस मामले पर कृतिक महाराज ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा, ''यह सब मेरे खिलाफ साजिश है। समय खुद सच्चाई सामने लाएगा। हमारे आश्रम में कई महिलाएं काम करती हैं और सभी को मां जैसा सम्मान दिया जाता है।'' उन्होंने कहा कि इस साजिश का मकसद उनके नाम और प्रतिष्ठा को बदनाम करना है।

उन्होंने कहा, "मैं एक संन्यासी हूं। संन्यासी के जीवन में ऐसी बाधाएं आना कोई असामान्य बात नहीं है।" महाराज ने कहा कि उनकी कानूनी टीम अदालत में इस मामले पर जवाब देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+