Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Who Is Missy Chilii: नागालैंड की मिस्सी चिली कौन हैं, जिसने PM मोदी को किया इंप्रेस? जानें ऐसा क्या किया?

Nagaland Missy Chilii Impressed PM Modi: नागालैंड की एक युवा कंटेंट क्रिएटर मिस्सी चिली इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वजह? भाषा की दीवारों को पार करते हुए मिस्सी ने जो भावनाएं व्यक्त कीं, वो सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल तक पहुंचीं। पीएम मोदी ने बिहार की अपनी जनसभा के दौरान नागालैंड की इस युवा लड़की की जमकर तारीफ की।

मिस्सी ने इसे 'जीवन का गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण' बताया। आइए जानते हैं इस टैलेंटेड लड़की की पूरी प्रोफाइल - उनकी जड़ों से लेकर उस खास पल तक, जो अब उनके जीवन का सुनहरा अध्याय बन चुका है...

Who Is Missy Chilii

Who Is Missy Chilii: मिसी चिली कौन हैं? नागालैंड से असम तक का इंस्पायरिंग जर्नी

मिसी चिली (पूरा नाम मिसी चिली) नागालैंड के तुएनसांग जिले की रहने वाली हैं। अविवाहित, फरवरी 2024 से इंस्टाग्राम पर एक्टिव जहां उनके वीडियोज लाखों व्यूज बटोरते हैं। करंट लोकेशन असम के डिब्रूगढ़ हैं। तिनसुकिया के महिला महाविद्यालय से ग्रेजुएशन किया। फिलहाल डॉ. आरकेबी लॉ कॉलेज से LLB (लॉ) की पढ़ाई कर रही हैं। एक तरफ कानून की पढ़ाई, दूसरी तरफ कंटेंट क्रिएशन मिसी का बैलेंस कमाल का है।

लोकल नागा कल्चर से लेकर नेशनल फेस्टिवल्स तक उनके रील्स में म्यूजिक, डांस और इमोशन का कॉकटेल है। मिसी कहती हैं, 'मैं नागालैंड से हूं, हिंदी बोलना मुश्किल लगता है। लेकिन छठ पूजा की भावना ने मुझे खींचा।' उनका यह जुनून PM तक पहुंच गया। मिस्सी न सिर्फ पढ़ाई में आगे हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर अपनी मधुर आवाज और सांस्कृतिक जुड़ाव से लाखों दिल जीत रही हैं।

Who Is Missy Chilii

वो खास पल: PM मोदी ने बिहार रैली में गाया छठ गीत और लिया नाम

बिहार में एक चुनावी रैली के दौरान PM मोदी ने छठ पूजा का पारंपरिक गीत गुनगुनाया। लेकिन असली सरप्राइज तब आया, जब उन्होंने कहा - 'नागालैंड की एक लड़की, जिसे हिंदी बोलने में थोड़ी दिक्कत है, फिर भी उसने छठ गीत को इतने भावुक और मंत्रमुग्ध कर देने वाले अंदाज में गाया कि दिल छू गया।' ये शब्द सुनते ही मिस्सी के लिए ये पल अविस्मरणीय बन गया। उन्होंने तुरंत इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की और PM मोदी को थैंक यू कहा।

Missy Chilii Post: 'शब्दों से परे है ये सम्मान'

अपनी पोस्ट में मिस्सी ने लिखा:- 'नरेंद्र मोदी जी, शब्दों में आपका आभार व्यक्त नहीं किया जा सकता! बिहार में अपनी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा सम्मानित किया जाना एक ऐसा सम्मान है, जो सचमुच अवास्तविक लगता है।' मिस्सी ने इसे 'जीवन का गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण' बताया और कहा:- 'आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी, मेरे समर्पण को समझने और अपनी भाषा-परंपरा से इतनी दूर एक नई परंपरा से जुड़ने के लिए आवश्यक गहन प्रयास को पहचानने के लिए आपका धन्यवाद। ये किसी अवॉर्ड से बड़ा सम्मान है।' उन्होंने अपने फैंस को भी थैंक्स कहा:- 'आपकी वजह से मेरी आवाज प्रधानमंत्री तक पहुंची। सच्ची भावनाएं और सांस्कृतिक सम्मान हमेशा मान्यता पाते हैं।'

Who Is Missy Chilii

सोशल मीडिया रिएक्शन्स: फैंस बोले - 'भारत की असली एकता'

पोस्ट वायरल होते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई:

  • 'वाह! लाइफटाइम फ्लेक्स - PM का पर्सनल मेंशन! सबसे बड़ी रील रीच!'
  • 'ये है अनेकता में एकता! नागालैंड से बिहार तक - प्यार की कोई भाषा नहीं होती।'
  • 'आपकी आवाज जादू है। पूरी तरह डिजर्व करती हो ये तारीफ!'

Who Is Missy Chilii

मिस्सी का मैसेज: सांस्कृतिक ब्रिज बिल्डर

मिस्सी चिली सिर्फ एक सिंगर नहीं, बल्कि भारत की डाइवर्सिटी की मिसाल हैं। नागालैंड की लोकल जड़ों से निकलकर असम में पढ़ाई और बिहार की परंपरा को गले लगाना - ये दिखाता है कि सच्ची कला और भावनाएं बॉर्डर्स नहीं जानतीं।

LLB कंप्लीट करने के बाद शायद लॉ की दुनिया में कदम रखें, लेकिन उनकी आवाज और कंटेंट क्रिएशन का सफर यूं ही चलता रहेगा। PM मोदी का मेंशन उनके लिए मोटिवेशन है - और हमारे लिए इंस्पिरेशन कि अपनी जड़ों को पकड़े रहो, नई परंपराओं को गले लगाओ।

ये भी पढ़ें- Bihar Chunav: आरा की चुनावी रैली में PM Modi ने राजद पर साधा निशाना, तेजस्वी की CM उम्मीदवारी पर भी ली चुटकी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+