Disha Patni के घर पर फायरिंग का पर्दाफाश, कौन है लूपिन नेहरा, जिसने दी थी सुपारी? दिशा नहीं, कोई और था निशाना!

Lupin Nehra: बरेली की शांत गलियों में अचानक हुई फायरिंग ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। यह हमला बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुआ। जिसने न केवल उनके परिवार बल्कि पड़ोसियों के जीवन को भी हिला कर रख दिया। जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि यह फायरिंग कोई आम मामला नहीं थी। बल्कि इसे बड़े गैंगस्टर की साजिश के तहत अंजाम दिया गया। पुलिस ने पता लगाया है कि रोहित गोदारा गैंग का करीबी साथी लूपिन नेहरा इस वारदात के लिए जिम्मेदार था। उसने शूटर को फायरिंग के लिए कॉन्ट्रैक्ट दिया था।

गैंगस्टर विदेश में अपने ठिकानों से अपराध का साम्राज्य चला रहे हैं। लेकिन उनके इशारों पर लोग यहां तक कि भारतीय जमीन पर खतरनाक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। फायरिंग के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई और पड़ोसियों में अब भी डर बना हुआ है। इस घटना ने दिखा दिया कि कैसे एक अपराधी का दाहिना हाथ हजारों किलोमीटर दूर से भी अपने इशारों पर कार्यवाही कर सकता है।

Lupin Nehra Mastermind of Disha Patani House Attack

लूपिन नेहरा कौन है? (Who is Lupin Nehra?)

लूपिन नेहरा हरियाणा से जुड़ा एक शार्पशूटर और कुख्यात अपराधी है। माना जाता है कि वह गैंगस्टर रोहित गोदारा का दाहिना हाथ है और विदेश से गैंग की कई वारदातों की साजिश को अंजाम देता है। फिलहाल वह पुर्तगाल में रहकर गोदारा के लिए काम कर रहा है और उसे ही बरेली फायरिंग की जिम्मेदारी दी गई थी।
ये भी पढ़ें: 'थैंक्यू योगी जी', अटैक के एक सप्ताह के अंदर ढेर हुए बदमाश, दिशा पाटनी के पिता ने जताया सरकार का आभार

वारदात का कॉन्ट्रैक्ट गैंगस्टर रोहित गोदारा के करीबी लूपिन नेहरा ने रविंद्र नाम के शख्स को दिया था। एजेंसियों के मुताबिक, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ कनाडा से और रोहित गोदारा पुर्तगाल से गैंग चला रहे हैं। वहीं, लूपिन नेहरा भी पुर्तगाल में रहकर गोदारा के इशारे पर काम करता है।

मुठभेड़ में ढेर हुए शूटर

पुलिस जांच में सामने आया है कि फायरिंग की जिम्मेदारी संभालने वाले रविंद्र और उसका साथी अरुण, STF के साथ मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। खास बात यह है कि रेकी कराने के लिए ऐसे युवकों का इस्तेमाल किया गया जिनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था। दिल्ली स्पेशल सेल ने बागपत के दो नाबालिगों को पकड़ा है, जिनसे रेकी करवाई गई थी। अब बरेली पुलिस भी इन नाबालिगों से पूछताछ करेगी ताकि इस हमले की पूरी साजिश सामने आ सके।

कैसे हुई थी घटना?

यह वारदात 12 सितंबर की तड़के हुई। उस समय दिशा पाटनी के पिता जगदीश चंद्र पाटनी (रिटायर्ड सीओ), मां और बहन खुशबू पाटनी (रिटायर्ड मेजर) घर पर मौजूद थे। बाइक सवार बदमाश ने एक विदेशी पिस्टल से लगातार 9 राउंड फायरिंग की। फॉरेंसिक जांच में घर की छत और दीवारों पर गोलियों के कई निशान मिले।

क्यों हुई थी फायरिंग?

इस वारदात की जिम्मेदारी बाद में रोहित गोदारा गैंग ने ली। सोशल मीडिया पर गैंग ने पोस्ट डालकर दावा किया कि यह हमला अभिनेत्री की बहन खुशबू पाटनी द्वारा संत प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के खिलाफ कथित टिप्पणी के बदले में किया गया था।

फायरिंग के बाद से दिशा पाटनी के घर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पूरी गली को घेरकर तलाशी व्यवस्था की गई है। हालांकि, स्थानीय लोग अब भी खौफ में हैं। उनका कहना है कि गली में पहले कभी विवाद तक नहीं हुआ, लेकिन अब सुरक्षा जांच के बिना कोई घर में नहीं आ सकता। लोगों को लगता है कि इस घटना ने उनकी आज़ादी छीन ली है।
ये भी पढ़ें: 'पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे', दिशा पाटनी के बरेली घर पर फायरिंग पर भड़के CM योगी, गोल्डी बरार की अब खैर नहीं!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+