कलर्स के इस फेमस शो में दिखी थीं संजना गलरानी, जानिए क्यों CCB ने उनके घर पर की रेड

बेंगलुरु। सैंडलवुड ड्रग रैकेट मामले में सेंट्रल क्राइम ब्रांच (सीसीबी) ने बेंगलुरु में इंदिरा नगर स्थित एक्ट्रेस संजना गलरानी के घर पर छापा मारा। रिपोर्ट्स के अनुसार, सीसीबी ने संजना के मोबाइल, लैपटॉप, अन्य दस्तावेजों को सील कर दिया है। संजना को आगे की पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच हेडक्वार्टर लेकर गई है। संजना गलरानी पारस छाबड़ा और शहनाज के शो मुझसे शादी करोगे में भी नजर आ चुकी हैं। 8 सिंतबर तक इस मामले में एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक्ट्रेस रागिनी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Recommended Video

    Sandalwood drug racket: South की एक और Actress ड्रग्स मामले में Arrest । वनइंडिया हिंदी
    मर्डर की कन्नड़ रीमेक, गंदा हेंडाठी से संजना ने किया डेब्यू

    मर्डर की कन्नड़ रीमेक, गंदा हेंडाठी से संजना ने किया डेब्यू

    संजना गलरानी का जन्म बेंगलुरु में हुआ था। वे अपने कॉलेज के दिनों से ही मॉडलिंग कर रही हैं। उन्होंने 50 से अधिक विज्ञापनों में अभिनय किया है। जिसमें उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ फास्टट्रैक ब्रांड के लिए भी एड किया है। संजना गलरानी ने बॉलीवुड फिल्म मर्डर की कन्नड़ रीमेक, गंदा हेंडाठी (2006) में बतौर लीड एक्ट्रेस के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की।

    प्रभास के साथ कर चुकी हैं यह फिल्म

    प्रभास के साथ कर चुकी हैं यह फिल्म

    गंदा हेंडाठी के बाद संजना ने कन्नड़ फिल्मों में बॉक्सर, डांडुपल्या 3, राजा सिम्हा, डांडुपल्या-2 में भी अभिनय किया है। संजना ने बुज्जीगाडु (2008) के साथ तेलुगु सिनेमा में कदम रखा। पुरी जगन्नाथ निर्देशित फिल्म में प्रभास और त्रिशा भी थे। उनकी अन्य तेलुगु फिल्में जगन निर्दोशी, पुलिस पुलिस, मायलरी, आई एम सॉरी माथे बन्नी प्रीथसन और हुदुगा हुदुगी हैं। उन्होंने 2006 में तमिल फिल्म ओरू कड़हल सेवीर से फिल्म जगह में डेब्यू किया था।

    साउथ इंडस्ट्रीज का जानामाना नाम हैं संजना

    साउथ इंडस्ट्रीज का जानामाना नाम हैं संजना

    संजना ने मोहनलाल और श्रेया सरन अभिनीत कासनोवा (2012) के साथ मलयालम सिनेमा में कदम रखा। उनकी अन्य मलयालम फिल्मों में द किंग एंड कमिश्नर और चीला नेरंगालिल चिल्लर शामिल हैं। संजना ममूटी, मोहनलाल, प्रभास, पवन कल्याण, पुरी जगन्नाथ जैसे एक्टर्स के साथ भी काम कर चुकी हैं। वे एक्टिंग के अलावा म्यूजिक का भी शौक रखती हैं। लॉकडाउन में उन्होंने गिटार बजाना भी सीखा था। संजना कन्नड, तेलुगू, तमिल, मलयालम, सिंधी, उर्दू और हिंदी भाषा जानती हैं। संजना गलरानी की बहन निक्की गलरानी भी कई कन्नड़, तमिल और मलयालम फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

    ड्रग्स मामले में थी पुलिस के रडार पर

    ड्रग्स मामले में थी पुलिस के रडार पर

    संजना के खिलाफ यह कार्रवाई अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी को शहर में बड़ी-बड़ी पार्टियों में लोगों को मादक पदार्थ मुहैया कराने के लिए शहर की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद की गई है। सूत्रों ने बताया कि गलरानी को मंगलवार सुबह यहां इंदिरा नगर स्थित उनके आवास पर केंद्रीय अपराध शाखा की छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के लिए उन्हें अपराध शाखा के कार्यालय ले जाया गया। बेंगलूरू पुलिस के संयुक्त आयुक्त संदीप पाटिल ने कहा, अदालत से सर्च वारंट मिलने के बाद, संजना के घर पर छापे मारे गए। केंद्रीय अपराध शाखा के मुताबिक, गलरानी पर उस वक्त से ही नजर रखी जा रही थी जब उनके दोस्त राहुल के खिलाफ ड्रग से जुड़े मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+