कौन हैं गौतम किचलू, जिनकी पत्नी बनने जा रही हैं काजल अग्रवाल? पढ़ें दोनों की Love Story

नई दिल्ली। 'सिंघम' फिल्म फेम एक्ट्रेस काजल अग्रवाल आज बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं, साउथ और हिंदी की कई चर्चित फिल्मों में काम करने वाली काजल अग्रवाल ने 6 अक्टूबर को अपनी शादी का ऐलान किया था, उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि 'मैंने हां कह दिया, मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मैं गौतम किचलू से 30 अक्टूबर 2020 को शादी कर रही हूं।' मीडिया सूत्रों के मुताबिक ये एक लव-अरेंज्ड मैरिज है, दोनों की हाल ही में सगाई भी हुई है, जिसमें सिर्फ दोनों के करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे।

'डिसर्न लिविंग' के फाउंडर हैं गौतम किचलू

'डिसर्न लिविंग' के फाउंडर हैं गौतम किचलू

अब सभी के मन में यही सवाल घूम रहा है कि आखिर वो इंसान है कौन, जिनके साथ काजल सात जन्मों के बंधन में बंधने जा रही हैं, तो आपको बता दें कि काजल के होने वाली पति गौतम किचलू एक बिजनेसमैन हैं, वो इंटीरियर डिजाइन और होम डेकोर से जुड़े बिजनेस को संभालते हैं और 'डिसर्न लिविंग' के फाउंडर हैं।

बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखते हैं गौतम किचलू

बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखते हैं गौतम किचलू

गौतम किचलू का दूर-दूर तक फिल्मों से कोई वास्ता नहीं है और वो मीडिया से दूर रहने वाले इंसान हैं, उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर 12 हजार से ज्यादा लोग फॉलोवर्स हैं। गौतम मुंबई में बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखते हैं उनकी पढ़ाई मेसाचुएट्स यूनिवर्सिटी, अमेरिका में हुई है, उनका परिवार मुंबई में ही रहता है।

दोस्त की पार्टी में हुई थी गौतम और काजल की पहली मुलाकात

दोस्त की पार्टी में हुई थी गौतम और काजल की पहली मुलाकात

गौतम और काजल की पहली मुलाकात काजल की एक बचपन की दोस्त की पार्टी में हुई थी, जहां दोनों ने मन ही मन एक-दूसरे को पसंद कर लिया था। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर दोनों ने एक-दूसरे से अपनी भावनाएं शेयर कर दीं, काजल का मानना है कि वो हमेशा से चाहती थी कि उसका लाइफ पार्टनर बिलकुल फिल्मी ना हो और यही बात शायद उन्हें गौतम के करीब ले आई और आज दोनों जीवन साथी बनने जा रहे हैं।

तो इसलिए शादी के बाद भी कुछ नहीं बदलेगा...

तो इसलिए शादी के बाद भी कुछ नहीं बदलेगा...

दोनों का स्वभाव काफी मिलता-जुलता है, दोनों को धूम-धड़ाका पंसद नहीं है और इसलिए दोनों ने कोरोना काल में शादी रचाने का फैसला किया क्योंकि उन्हें भव्यता के साथ नहीं बल्कि सादगी के साथ शादी करनी थीं, उनकी शादी में दोनों के करीबी लोग ही शामिल होने वाले हैं,ऐसा कहा जा रहा है कि काजल और गौतम अपने तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के लिए दोस्तों के लिए स्पेशल पार्टी दिसंबर और जनवरी में होस्ट कर सकते हैं।

काम का महत्व समझते हैं दोनों

दोनों ही लोग काम का महत्व समझते हैं और इस वजह से दोनों अपने काम को इज्जत भी देते हैं और इसी कारण काजल ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि शादी के बाद भी कुछ नहीं बदलेगा, मैं वह काम जारी रखूंगी, जो मैं अब तक करती आई हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+