कौन हैं महिला जस्टिस बीवी नागरत्ना, जिन्होंने 8 जजों के बहुमत के खिलाफ सुनाया फैसला, क्यों हो रही है चर्चा
Justice BV Nagarathna: सुप्रीम कोर्ट ने खनिजों पर टैक्स को लेकर 25 जुलाई को ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने 8:1 के बहुमत से दिए गए फैसले में कहा कि खनिज और खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) या एमएमडीआर अधिनियम, 1957 के तहत खनिजों पर देय 'रॉयल्टी', टैक्स नहीं है। वहीं इस अधिनियम में ऐसा कोई विशिष्ट प्रावधान नहीं है, जो खनिज अधिकारों पर टैक्स लगाने के राज्यों के अधिकार पर सीमाएं लगाता हो।''
ये 8:1 फैसला चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बेंच ने सुनाया। इस फैसले के बीच महिला जस्टिस बीवी नागरत्ना सुर्खियों में आ गई हैं। असल में 8:1 फैसला में 8 जजों ने बहुमत से फैसला सुनाया है, वहीं जस्टिस बीवी नागरत्ना अकेले बहुमत के फैसले के खिलाफ थीं। इसी वजह से उनकी खूब चर्चा हो रही है।

असल में चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने खुद और जस्टिस हृषिकेश रॉय, ए एस ओका, जे बी पारदीवाला, मनोज मिश्रा, उज्जल भुयान, सतीश चंद्र शर्मा और ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह ने बहुमत का फैसला सुनाया। वहीं जस्टिस बीवी नागरत्ना ने राज्यों को अधिकार देने के दुष्परिणामों के बारे में चेतावनी देते हुए असहमतिपूर्ण फैसला सुनाया था।
ये भी पढ़ें- 'जनता का विश्वास कम हो रहा, हम दबाव में हैं', 21 पूर्व जजों ने चीफ जस्टिस से जो कहा, वो आपको भी पढ़ना चाहिए
who is Justice BV Nagarathna: कौन हैं जस्टिस बीवी नागरत्ना?
- जस्टिस बीवी नागरत्ना का जन्म 30 अक्टूबर 1962 को बेंगलुरु में हुआ है।
- जस्टिस बीवी नागरत्ना ने 1984 में जीसस एंड मैरी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास में बी.ए. (ऑनर्स) किया है। जुलाई 1987 में कैंपस लॉ सेंटर, दिल्ली विश्वविद्यालय से उन्होंने एलएलबी की डिग्री ली है।
- जस्टिस बीवी नागरत्ना ने 1987 में केएसवीवाई एंड कंपनी, एडवोकेट्स में कानून की प्रैक्टिस शुरू की और जुलाई 1994 में स्वतंत्र प्रैक्टिस शुरू की। 2008 में कर्नाटक हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में उन्हें पदोन्नत किया गया।
- जस्टिस बीवी नागरत्ना ने प्रशासनिक कानून, संवैधानिक कानून, वाणिज्यिक कानून और पारिवारिक कानून जैसे कई क्षेत्रों में प्रैक्टिस की है।
- जस्टिस बीवी नागरत्ना ने कर्नाटक राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण और उच्च न्यायालय कानूनी सेवा समिति का प्रतिनिधित्व किया। कुछ मामलों में एमिकस क्यूरी के रूप में भी नियुक्त किया गया।
- जस्टिस बीवी नागरत्ना को 18 फरवरी 2008 को कर्नाटक हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश और 17 फरवरी 2010 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था।
- जस्टिस बीवी नागरत्ना कर्नाटक हाई कोर्ट में कर्नाटक न्यायिक अकादमी की अध्यक्ष भी बनाई गई थीं।
- जस्टिस बीवी नागरत्ना को 31 अगस्त 2021 को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था।
- जस्टिस बीवी नागरत्ना ने 29 अक्टूबर 2027 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications