कौन हैं IPS रवि सिन्हा ? जिनके कंधों पर केंद्र सरकार ने डाली RAW की जिम्मेदारी

IPS Ravi Sinha: आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा को गुप्तचर संस्था रिसर्च एंड एनालिसिस विंग का नया प्रमुख नियुक्त किया गया। सिन्हा 30 जून को सामंत गोयल की जगह लेंगे।

IPS Ravi Sinha: केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ कैडर के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा को सोमवार को गुप्तचर संस्था रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) का नया प्रमुख नियुक्त किया है। मंत्रालय के एक आदेश में कहा गया कि रॉ के मौजूदा चीफ सामंत गोयल, आईपीएस (पंजाब 84) 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उसी दिन 1988 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस रवि सिन्हा कार्यकाल संभालेंगे। उनका कार्यकाल दो साल का होगा।

1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी सिन्हा वर्तमान में विशेष सचिव, कैबिनेट सचिवालय के रूप में कार्यरत हैं। आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने दो साल के कार्यकाल के लिए रॉ के सचिव के रूप में सिन्हा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

IPS officer Ravi Sinha

आपको बता दें कि रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) स्थापना 21 सितंबर 1968 में की गई थी। रॉ देशी खुफिया जानकारी, आतंकवाद का मुकाबला, प्रसार-विरोधी, भारतीय नीति निर्माताओं को सलाह देना और भारत के विदेशी सामरिक हितों को आगे बढ़ाने का काम देखती है।

सिर्फ रवि सिन्हा ही क्यों?

रवि सिन्हा, बिहार के भोजपुर जिले के मूलरूप निवासी हैं। इन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से पढ़ाई की। कडी मेहनत के दमपर यूपीएससी-1988 की परीक्षा कैक की। जिसके बाद भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी के तौर पर मध्य प्रदेश कैडर में तैनाती मिली।

हालांकि, साल 2000 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल इलाकों का छत्तीसगढ़ राज्य बनाया। जिसके चलते सिन्हा छत्तीसगढ़ कैडर में गए। रवि सिन्हा को जानकारियां हासिल करने के क्षेत्र में मॉर्डन टेक्नोलॉजी अपनाने का श्रेय भी दिया जाता है। वे पिछले 7 सालों से रॉ में ऑपरेशनल डिवीजन के प्रमुख के रूप में कार्य करते आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+