कौन हैं ये IPS अफसर, आनंद महिंद्रा को दिया ऐसा जवाब कि सोशल मीडिया पर बन गए हैं हीरो, हर तरफ है चर्चा

UPSC vs JEE: महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने हाल में किए अपने एक ट्वीट से सोशल मीडिया पर यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा बनाम IIT JEE को लेकर बहस छेड़ दिया है।

'UPSC Vs IIT JEE'की बहस पर कई IAS-IPS और इंजीनियरिंग से जुड़ें लोगों ने इसपर रिएक्शन दिया। लेकिन उन्ही में एक IPS अर्चित चांडक ने आनंद महिंद्रा के उठाए सवाल का ऐसा जवाब दिया कि, वो सोशल मीडिया पर हीरो बन गए हैं।

Archit Chandak

IPS अर्चित चांडक ने अपने जवाब में आनंद मंहिद्रा को UPSC और IIT JEE का फर्क समझाया है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। IPS अधिकारी अर्चित चांडक पहले आईआईटियन थे, उन्होंने 35 लाख की जॉब छोड़कर आईपीएस बनने का फैसला किया था। इसलिए उनका समझाया तर्क लोगों को खूब भा रहा है।

अर्चित चांडक ने आनंद महिंद्र के ट्वीट पर दोनों परीक्षाओं में फर्क समझाते हुए कहा कि, मैंने दोनों परीक्षाएं दी हैं...इसलिए आपको बता रहा हूं कि यूपीएससी एग्जाम, जेईई से ज्यादा टफ है। इसके लिए उन्होंने 5 कारण भी दिए हैं। वो 5 कारण ये हैं, बहुत कम सीटें, एग्जाम का अनप्रिडिक्टेबल नेचर, परीक्षा की विषयपरकता, सिर्फ सेल्फ स्टडी ही आपकी मदद करता है, बहुत बड़ा सिलेबस और करंट इवेंट को समझना जरूरी है।

Who is IPS Archit Chandak: कौन हैं IPS अफसर अर्चित चांडक?

  • अर्चित चांडक महाराष्ट्र के नागपुर के शंकर नगर के रहने वाले हैं। ये अपने पिता वीरेंद्र और माता छाया चांडक के इकलौते बेटे हैं।
  • अर्चित चांडक के माता-पिता एमआईडीसी हिंगना में नागपुर टेक्नो मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं।

  • अर्चित चांडक ने अपनी स्कूली शिक्षा भवन के बीपी विद्या मंदिर से पूरी की है। ये स्कूल-कॉलेज हर जगह अव्वल छात्र रहे हैं।
  • स्कूलिंग करने के बाद अर्चित चांडक ने आईआईटी दिल्ली में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में दाखिला लिया। फिर साल 2012 में जेईई परीक्षा में अपने जिले के टॉपर बने थे। उन्होंने कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की।
  • अर्चित चांडक अपने कॉलेज के दिनों में, जब वो बीटेक कर रहे थे, उन्होंने सरकार और देश के लिए काम करने का फैसला लिया था।
  • अर्चित चांडक को इंटर्नशिप के दौरान एक जापानी कंपनी ने 35 लाख सैलरी पैकेज की नौकरी भी ऑफर हुई थी। लेकिन तब तक उन्होंने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी का मन बना लिया था। उन्होंने नौकरी का ऑफर नहीं लिया था।
  • अर्चित चांडक ने 2016 में आईआईटी दिल्ली से बीटेक की डिग्री ली और फिर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू की।
  • साल 2018 में अर्चित चांडक यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में शामिल हुए। उन्होंने पहली ही कोशिश में ऑल इंडिया 184वीं रैंक हासिल की और आईपीएस बन गए।

  • अर्चित चांडक शुरुआत में महाराष्ट्र के भुसावल में बाजारपेठ पुलिस स्टेशन में स्टेशन हाउस ऑफिसर के पद पर थे। वर्तमान में अर्चित चांडक नागपुर में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) हैं।
  • अर्चित चांडक ने अपनी यूपीएससी क्लासमेट आईएएस सौम्या शर्मा से शादी की है। सौम्या शर्मा नागपुर के सीईओ के रूप में कार्यरत हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+