Indigo Owner Rahul Bhatia Wife: कौन हैं राहुल भाटिया की पत्नी? क्या करती हैं? कितने हैं बच्चें?
Who Is Rahul Bhatia Wife Rohini Bhatia: IndiGo के संकट के बीच सबकी नजरें कंपनी के असली मालिक राहुल भाटिया पर हैं। लेकिन राहुल भाटिया की पर्सनल लाइफ हमेशा से प्राइवेट रही है। मीडिया की चकाचौंध से दूर रहने वाले इस अरबपति बिजनेसमैन की पत्नी कौन हैं? क्या करती हैं? कितने बच्चे हैं?
आज हम खोल रहे हैं राहुल भाटिया की फैमिली की पूरी कहानी- पत्नी रोहिणी भाटिया की प्रोफेशनल जर्नी से लेकर बच्चों के नाम तक। क्योंकि IndiGo सिर्फ एक एयरलाइन नहीं, बल्कि भाटिया फैमिली का साम्राज्य है। आइए जानते हैं...

Who Is Rahul Bhatia Wife Rohini Bhatia: कौन है रोहिणी भाटिया? बिजनेसवुमन और CSR की चेयरपर्सन
राहुल भाटिया की पत्नी का नाम रोहिणी भाटिया है। वे एक सफल बिजनेसवुमन हैं और InterGlobe ग्रुप की कई कंपनियों में डायरेक्टर हैं। रोहिणी टेक्सटाइल डिजाइनिंग में डिप्लोमा होल्डर हैं।
रोहिणी भाटिया का प्रोफेशनल रोल:
- InterGlobe Foundation की हेड: ग्रुप की नॉन-प्रॉफिट विंग चलाती हैं, जो कम्युनिटी आउटरीच, हेरिटेज रिस्टोरेशन और एनवायरनमेंट प्रोटेक्शन पर काम करती है।
- IndiGo की CSR कमिटी चेयरपर्सन: 2019 में IndiGo बोर्ड में नॉन-एग्जीक्यूटिव, नॉन-इंडिपेंडेंट डायरेक्टर बनीं। 2022 में इस्तीफा दे दिया, लेकिन CSR में सक्रिय रहीं।
- कई InterGlobe ग्रुप कंपनियों में डायरेक्टर।
रोहिणी लो-प्रोफाइल हैं, सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं। राहुल और रोहिणी की लव स्टोरी या पहली मुलाकात की कोई पब्लिक डिटेल नहीं- दोनों ने पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखा है। लेकिन ब्लूमबर्ग जैसी रिपोर्ट्स में रोहिणी की हिस्सेदारी को राहुल की नेट वर्थ में जोड़ा जाता है, क्योंकि फैमिली होल्डिंग्स में उनका शेयर है।
Rahul Bhatia Kids: राहुल भाटिया के कितने बच्चे?
- राहुल-रोहिणी भाटिया के दो बच्चे हैं:
- बेटा: अरुणांशु भाटिया
- बेटी: अवंतिका भाटिया
दोनों बच्चे लो-प्रोफाइल हैं, कोई पब्लिक सोशल मीडिया प्रेजेंस नहीं। फैमिली में राहुल के पिता कपिल भाटिया (InterGlobe Enterprises के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन) भी प्रमुख हैं। कपिल और राहुल की जोड़ी को फोर्ब्स ने 'फादर-सन डुओ' कहा है।
राहुल भाटिया फैमिली का पूरा बैकग्राउंड- ट्रैवल एजेंसी से अरबों का साम्राज्य
- पिता कपिल भाटिया: दिल्ली एक्सप्रेस ट्रैवल एजेंसी चलाते थे। 1989 में राहुल के साथ InterGlobe Enterprises शुरू की।
- परिवार का बिजनेस: एविएशन, हॉस्पिटैलिटी (AccorHotels के साथ JV में 21 होटल्स), लॉजिस्टिक्स (Movin- UPS के साथ JV)।
- राहुल का विजन: लो-कॉस्ट, हाई एफिशिएंसी- यही IndiGo की सक्सेस का राज।
राहुल भाटिया मीडिया से दूर रहते हैं- कोई इंटरव्यू, कोई सोशल मीडिया। लेकिन उनका साम्राज्य बोलता है- 10.7 अरब डॉलर नेट वर्थ, भारत के टॉप रिच लिस्ट में जगह।
मौजूदा संकट में भी फैमिली मजबूत- राहुल भाटिया का कंट्रोल अटूट
IndiGo के उड़ान कैंसलेशन संकट में CEO माफी मांग रहे हैं, लेकिन राहुल भाटिया चुप हैं। क्योंकि वे जानते हैं- ये संकट गुजर जाएगा, लेकिन उनका विजन IndiGo को टॉप पर बनाए रखेगा। फैमिली का सपोर्ट (रोहिणी की CSR लीडरशिप, पिता कपिल का अनुभव) उनकी ताकत है।
राहुल भाटिया की फैमिली साबित करती है- सफलता सिर्फ बिजनेस नहीं, मजबूत पारिवारिक बॉन्ड से भी आती है। रोहिणी भाटिया जैसी पार्टनर मिले तो क्या नहीं हो सकता!
ये भी पढ़ें- IndiGo Airline का मालिक कौन है? खामियों ने यात्रियों को 'रुलाया'! CEO ने मांगी माफी, कब से Flights नॉर्मल?












Click it and Unblock the Notifications