IndiGo Airline का मालिक कौन है? खामियों ने यात्रियों को 'रुलाया'! CEO ने मांगी माफी, कब से Flights नॉर्मल?
Who Is IndiGo Airlines Owner: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo आजकल सबसे ज्यादा सुर्खियों में है - और गलत वजह से। शुक्रवार (5 दिसंबर 2025) को 2000 से ज्यादा दैनिक उड़ानों में से आधी से ज्यादा कैंसल, हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फंसे, सोशल मीडिया पर गुस्सा फूट पड़ा। आलोचनाओं के बीच, इंडिगो के CEO (चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर) पीटर एल्बर्स ने सार्वजनिक माफी मांगी और कहा- '10-15 दिसंबर तक सब पूरी तरह नॉर्मल हो जाएगा।'
लेकिन सवाल ये भी उठ रहा है कि आखिर IndiGo का असली मालिक है कौन? राहुल भाटिया या राकेश गंगवाल? आज हम साफ-साफ बताते हैं - हिस्सेदारी, कंट्रोल और नए नियमों की वजह से उपजे इस संकट की पूरी इनसाइड स्टोरी...

Who Is IndiGo Owner: इंडिगो का मालिक कौन?
IndiGo को चलाने वाली कंपनी है InterGlobe Aviation Ltd. इसका प्रमोटर ग्रुप मुख्य रूप से InterGlobe Enterprises है, जिस पर राहुल भाटिया का पूरा कंट्रोल है।
- ताजा हिस्सेदारी (मार्च-मई 2025 तक):
- राहुल भाटिया ग्रुप (InterGlobe Enterprises + अन्य प्रमोटर्स): 49.27%
- राहुल भाटिया का पर्सनल हिस्सा: लगभग 35.9%
- राकेश गंगवाल + चिंकरपू फैमिली ट्रस्ट: अब सिर्फ 13-14% (मई 2025 में 5.7% शेयर ₹11-12 हजार करोड़ में बेचे)
यानी अब IndiGo पर राहुल भाटिया का पूरा कब्जा है। गंगवाल ने पिछले 3-4 सालों में लगातार शेयर बेचे और अब बोर्ड से भी दूरी बना ली है। इसलिए साफ है- IndiGo का असली मालिक राहुल भाटिया हैं।
Who Is Rahul Bhatia: कौन हैं राहुल भाटिया?
राहुल भाटिया को आज आम तौर पर इंडिगो एयरलाइंस के को-फाउंडर के रूप में जाना जाता है। उनका नाम इंडियन एविएशन इंडस्ट्री की सक्सेस स्टोरीज़ में हमेशा मेंशन होता है, क्योंकि उन्होंने एक ऐसी एयरलाइन बनाई जो पंक्चुएलिटी, लो फेयर्स और स्मार्ट मैनेजमेंट की वजह से तीन-चार साल में ही पूरे मार्केट का फेवरेट बन गई। लेकिन उनकी जर्नी सिर्फ एविएशन तक सीमित नहीं है, बाल्की टेक्नोलॉजी, ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी जैसे कई सेक्टर्स में उन्होंने अपना यूनिक कंट्रीब्यूशन दिया है।
राहुल भाटिया का जन्म 1960 में हुआ था। बचपन से ही उनका फोकस पढ़ाई और टेक्नोलॉजी पर रहा, इसलिए हायर स्टडीज के लिए उन्होंने कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ वाटरलू का रुख किया। यहां से उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री पूरी की। कॉलेज के दौरान उन्हें IBM में काम करने का मौका मिला, जहां से उनका ग्लोबल टेक कल्चर से परिचय हुआ। स्टडीज के बाद उनका करियर इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सेक्टर से शुरू हुआ। 1985 में उन्होंने शिकागो में यूनाइटेड एयरलाइंस जॉइन की, जहां उनकी एविएशन इंडस्ट्री के कोर सिस्टम और ऑपरेशन्स पर पकड़ मज़बूत हुई। इसी एक्सपीरियंस ने आगे चलकर उन्हें एक सफल एयरलाइन बनाने की नींव रखी।
1989 में राहुल भाटिया ने अपने पिता कपिल भाटिया के साथ इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज की शुरुआत की। इंटरग्लोब आज ट्रैवल, हॉस्पिटैलिटी, एयरलाइंस, लॉजिस्टिक्स, होटल और रियल एस्टेट जैसे बहुत सारे सेक्टर में काम करता है। उनकी लीडरशिप स्टाइल काफी ग्राउंडेड और लॉन्ग-टर्म विजन पर आधारित है, इसलिए कंपनी ने लगातार ग्रोथ दिखाई।
2006 उनके करियर का टर्निंग पॉइंट बना जब राहुल भाटिया ने राकेश गंगवाल के साथ मिलकर इंडिगो एयरलाइंस लॉन्च की। आज इंडिगो इंडिया की सबसे बड़ी और प्रॉफिटेबल एयरलाइन है, जिसे राहुल भाटिया ने एक डिसिप्लिन्ड और एफिशिएंट मैनेजमेंट मॉडल के ज़रिए बनाया। फिलहाल राहुल भाटिया इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज के ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। साथ ही, इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड में प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर की ज़िम्मेदारी भी संभालते हैं।
IndiGo CEO Pieter Elbers Apology:'हमारी खामियां रहीं, 15 दिसंबर तक सब नॉर्मल'
शुक्रवार (5 दिसंबर 2025) IndiGo के इतिहास का सबसे बुरा दिन रहा- 1000 से ज्यादा उड़ानें कैंसल। CEO पीटर एल्बर्स ने शाम को बयान जारी कर माफी मांगी। कहा- 'आज हमारी दैनिक उड़ानों में से आधी से ज्यादा कैंसल हुईं। 6 दिसंबर को भी कुछ कैंसिल रहेंगी, लेकिन 1000 से कम। 10-15 दिसंबर तक हम पूरी तरह नॉर्मल हो जाएंगे। ये सब नए DGCA नियमों की वजह से हुआ। पायलटों का साप्ताहिक रेस्ट 48 घंटे और रात में सिर्फ 2 लैंडिंग। हमारी प्लानिंग में खामियां रहीं, इसके लिए माफी चाहते हैं।'
15 दिसंबर तक इंतजार, या दूसरी एयरलाइन चुनें?
अगर आपकी IndiGo की बुकिंग 10-15 दिसंबर के बीच है, तो अभी स्टेटस चेक कर लें। CEO ने भरोसा दिलाया है कि तब तक सब नॉर्मल हो जाएगा। लेकिन अगर जल्दी जाना है, तो Air India या Vistara देख लें। और हां, अगली बार जब कोई पूछे IndiGo का मालिक कौन है - तो बेझिझक कहिए: राहुल भाटिया। क्या आपके साथ भी ऐसा हुआ? कमेंट में बताएं। और हां, फ्लाइट बुक करने से पहले स्टेटस जरूर चेक करें!
ये भी पढ़ें- IndiGo Flight: किस नियम ने यात्रियों को छकाया? DGCA ने क्यों लिया वापस? पायलटों का क्या रोल? 6 Point में समझें












Click it and Unblock the Notifications