Pradeep Kurulkar: कौन है DRDO का वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर, पाकिस्तान के ISI को दे रहा था खुफिया जानकारी
पुणे में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) का 60 वर्षीय वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर एक संदिग्ध महिला पाकिस्तानी खुफिया एजेंट के साथ जासूसी करने आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Pradeep Kurulkar: महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ता (एंटी टेररिज्म स्क्वाड ATS) ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के एक वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर को जासूसी के आरोप में पुणे से गिरफ्तार किया है। एटीएस के मुताबिक पुणे में डीआरडीओ (इंजीनियरों) के 60 वर्षीय निदेशक वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर को संभावित हनीट्रैप मामले में हिरासत में लिया गया था।
पुलिस ने कहा है कि पुणे में डीआरडीओ के वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर ने अपने व्हाट्सएप मैसेज, वॉयस और वीडियो कॉल के जरिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI को जानकारी दे रहा था। प्रदीप कुरुलकर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (पीआईओ) के गुर्गों के साथ संपर्क पाया था।
एक अधिकारी ने कहा कि एक जिम्मेदार पद पर होने के बावजूद, डीआरडीओ वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर ने संवेदनशील सरकारी रहस्यों से समझौता करते हुए अपने पद का दुरुपयोग किया है, जो दुश्मन देश के हाथों में पड़ने पर भारत की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकता है।
महाराष्ट्र एटीएस ने मुंबई में आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम 1923 और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। एटीएस का दावा है कि डीआरडीओ द्वारा की गई एक शिकायत के बाद ये जांच शुरू की गई है। प्रदीप कुरुलकर को बुधवार को गिरफ्तार किया गया था और एक दिन बाद अदालत में पेश किया गया था।
कोर्ट ने उसे एटीएस की हिरासत में भेज दिया। सूत्रों के मुताबिक आरोपी प्रदीप कुरुलकर सोशल मीडिया साइट्स पर महिला तस्वीरों के लालच में आया और बाद में पिछले साल उसने पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों से संपर्क किया था।

कौन हैं प्रदीप कुरुलकर?
वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) और अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (इंजीनियर) [R&DE(E)] की प्रतिष्ठित सिस्टम इंजीनियरिंग प्रयोगशाला के निदेशक थे। प्रदीप कुरुलकर का जन्म 1963 में हुआ था।
प्रदीप कुरुलकर ने शुरुआती पढ़ाई के बाद 1985 में सीओईपी पुणे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बीई) की डिग्री ली। उसके बाद प्रदीप कुरुलकर ने 1988 में CVRDE, अवाडी में डीआरडीओ के लिए काम करना शुरू किया।
इस बीच प्रदीप कुरुलकर ने ड्राइव और एप्लिकेशन पर अपना पूरा ध्यान दिया। इसी दौरान उन्होंने IIT कानपुर में अपना एडवांस पावर इलेक्ट्रॉनिक्स कोर्सवर्क पूरा किया। मिसाइल लांचर, सैन्य इंजीनियरिंग गियर, अत्याधुनिक रोबोटिक्स, और सैन्य अनुप्रयोगों के लिए मोबाइल मानवरहित प्रणालियों का डिजाइन और विकास करने में प्रदीप कुरुलकर माहिर हैं।
एक टीम लीडर और लीड डिजाइनर के रूप में प्रदीप कुरुलकर ने कई सैन्य इंजीनियरिंग प्रणालियों और उपकरणों के डिजाइन, विकास और वितरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जैसे हाइपरबेरिक चैम्बर, मोबाइल वावर सप्लाई, हाई प्रेशर गैसयांत्रिकी सिस्टम, प्रोग्राम AD, MRSAM, निर्भय सबसोनिक क्रूज मिसाइल सिस्टम, QRSAM और XRSAM के लिए मिसाइल लॉन्चर जैसी कई चीजें इन्होंने बनाई है।












Click it and Unblock the Notifications