Daggubati Purandeswari: कौन हैं दग्गुबती पुरंदेश्वरी? ज‍िनके लोकसभा स्‍पीकर बनने की अटकलें तेज, जानें Profile

New Lok Sabha Speaker 2024: नरेंद्र मोदी 9 जून को लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बन गए। टीम मोदी में 71 मंत्रियों को जगह मिली। मंत्रालयों का बंटवारा भी हो चुका है। अब लोकसभा स्पीकर को लेकर मंथन जारी है। इसको लेकर एनडीए के घटक दलों में खलबली मची हुई है। इसी बीच, दग्गुबती पुरंदेश्वरी(Daggubati Purandeswari) का नाम सुर्खियों में छाया हुआ है।

सियासी गलियारों में अटकलें हैं क‍ि पुरंदेश्वरी को लोकसभा स्पीकर बनाया जा सकता है। कयास यह भी लगाए जा रहे थे क‍ि मोदी को पीएम के रूप में हैट्रिक लगाने में मदद करने वाले एनडीए के घटक दल टीडीपी के चीफ चंद्रबाबू नायडू ने समर्थन के बदले में स्‍पीकर पद की चाह रखी है। लेक‍िन, स्‍पीकर की रेस में डी पुरंदेश्वरी का नाम अचानक चर्चाओं में आ गया। अब देखना यह है क‍ि स्‍पीकर की कुर्सी पर कौन बैठता है। आइए आपको रूबरू कराते हैं क‍ि कौन हैं पुरंदेश्वरी ?

who is daggubati purandeswari

तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के संस्थापक और दिग्गज नेता रहे एनटी रामाराव की पुत्री का नाम दग्गुबती पुरंदेश्वरी(டகுபதி புரந்தேஸ்வரி) है। यह मौजूदा टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) की पत्‍नी नारा भुवनेश्वरी की छोटी बहन हैं। इनकी पढ़ाई-लिखाई चेन्नई से हुई है। 1979 में लिटरेचर में बीए क‍िया है।

डी पुरंदेश्वरी का राजनीतिक सफर

  • 2004: 14वीं लोकसभा चुनाव में फिल्म निर्माता दग्गुबाती रामानायडू को हराया। बापटला निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुनी गई।
  • 2004: साइड लाइन के डर से कांग्रेस का हाथ थामा।
  • 2009: केंद्र की मनमोहन सरकार में मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री रहीं।
  • 2012: यूपीए सरकार में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री रहीं।
  • 2014: कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी का दामन थाम ल‍िया। इसके पीछे क‍ि वजह कांग्रेस द्वारा तेलंगाना राज्य बनाने के लिए आंध्र प्रदेश का विभाजन करना अहम वजह रही।
  • 2024: लोकसभा चुनाव में राजमहेन्द्रवरम सीट से चुनाव लड़ा। उन्होंने वाईएसआर कांग्रेस के जी श्रीनिवास को करीब 2 लाख से अधिक वोटों के अंतर से हराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+