अमित शाह, योगी या गडकरी, प्रधानमंत्री के तौर पर कौन होगा पीएम मोदी का उत्‍तराधिकारी? चौंका देगी सर्वे रिपोर्ट

Who is best suited to succeed Modi: 2014 के बाद से जब से भारतीय जनता पार्टी केंद्र में आई तब से लेकर आज तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ती ही जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी का मैजिक 2019 के लोकसभा चुनाव में ही नहीं बल्कि 2014 के बाद के कई राज्‍यों के विधानसभा चुनावों में भी देखने को मिला। पीएम मोदी का चेहरा भाजपा के प्रभावशाली प्रदर्शन के पीछे प्रेरक शक्ति बना।

Who is best suited to succeed Modi
वहीं हाल ही में हुए मूड ऑफ द नेशन ओपिनियन पोल में 2024 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अनुमान लगाया गया है। वहीं प्रधानमंत्री के रूप में मोदी के उत्तराधिकारी के तौर पर कौन सा नेता सबसे उपयुक्त है? अक्‍सर मतदाताओं के मन में ये सवाल उठता हैं, इस सवाल का जवाब जानने के लिए मूड ऑफ द नेशन ओपिनियन पोल ने सर्वे किया। जिसमें चौंकाने वाले परिणाम सामने आएं।

सवााल- प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी की कमान संभालने के लिए सबसे उपयुक्त कौन?

मूड ऑफ द नेशन ओपिनियन पोल के सर्वे में शामिल 29 प्रतिशत लोगों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पीएम मोदी के उत्तराधिकारी के लिए सबसे उपयुक्त बताया वहीं पीएम मोदी के उत्‍तराधिकारी के तौर पर 25 प्रतिशत लोगों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उपयुक्‍त बताया।

इसके अलावा केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इस सर्वे में सबसे पीछे रहे। महज 1 6 प्रतिशत लोगों ने गडकरी को प्रधानमंत्री के तौर मोदी के उत्‍तराधिकारी के तौर पर उपयुक्‍त माना। यानी प्रधानमंत्री पद के लिए मोदी के उत्‍तराधिकारी के तौर पर योगी के मुकाबले अमित शाह को लोगों ने अधिक पसंद किया।

सभी लोकसभा सीटों पर आधारित है सर्वे

मूड ऑफ द नेशन का फरवरी 2024 के सर्वेक्षण में सभी लोकसभा सीटों के 35,801 लोगों को शामिल किया गया। मूड ऑफ द नेशन पोल 15 दिसंबर, 2023 और 28 जनवरी, 2024 के बीच आयोजित किया गया था।

अमित शाह ही क्‍यों?
पीएम मोदी विकास और सुशासन की राजनीति पर मुहर लगाकर 2014 के बाद हुए चुनावों में देश की राजनीति की धुरी बने हुए हैं। इस बात में संदेह नहीं कि पीएम मोदी भारत के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री और नेता है लेकिन भाजपा के चाणक्‍य अमित शाह हैं। भाजपा के 'चाणक्य' शाह की चुनावी रणनीति, सावधानीपूर्वक योजना और पार्टी प्रमुख के रूप में राजनीतिक कौशल भाजपा के उदय का कारण बना।

योगी आदित्‍यनाथ ही क्‍यों?
वहीं यूपी के मुख्‍यमंत्री के तौर पर लगातार दूसरी बार कमान संभाल रहे योगी आदित्यनाथ तेजी से पार्टी में ऊपर उठे हैं और कार्यकर्ताओं के बीच उन्हें बड़ा सम्मान मिला है। हिंदुत्व नेता अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने और भारत के सबसे बड़े राज्य में भाजपा की किस्मत बदलने के लिए लोकप्रियता हासिल की है। इसके अलावा हाल ही में अयोध्‍या में भव्‍य राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्‍ठा का सफल आयोजन करवाकर देश भर में खासी लोकप्रियता हासिल की है।

नितिन गडकरी ही क्‍यों?
वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भाजपा के वो नेता हैं जिसने सभी राजनीतिक दलों की प्रशंसा बटोरी है। समस्या-समाधानकर्ता के रूप में जाने जाने वाले नितिन गडकरी ने परिवहन मंत्री के तौर पर देश भर को बेहतरीन र हाईवे दिए, गडकरी ने जो देश भर में जो नेशनल हाईवे के नेटवर्क का विस्तार किया उसकी सहाहना विपक्षी नेताओं ने की और बेहतरीन हाईवे देकर जनता का भी गडकरी ने दिल जीता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+