कौन हैं कानून तोड़ने वाला दिल्ली का गिरफ्तार कानून मंत्री तोमर?
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला) दिल्ली सरकार के कानून मंत्री जितेन्द्र सिंह तोमर को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। जाहिर है कि उनकी गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में केन्द्र सरकार और दिल्ली सरकार के बीच संघर्ष तेज होगा।
हालांकि पहले माना माना जा रहा था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने मंत्री का इस्तीफा ले सकते हैं। जानते हैं तोमर की 10 खास बातें।
दिल्ली के कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर गिरफ्तार
- जितेन्द्र सिंह तोमर की डिग्री को लेकर तगड़ा विवाद रहा है। उनकी डिग्री की बार काउंसिल ने जांच की मांग की थी।
- तोमर दावा करते रहे हैं कि वे भागलपुर य़ूनिवर्सिटी में पढ़े हैं। पर यूनिवर्सिटी का कहना है कि तोमर की डिग्री फर्जी है।
- तोमर के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस और भाजपा लगातार प्रदर्शन करते रहे हैं।
- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ कानून मंत्री मंत्री जितेन्द्र तोमर ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली थी।
- तोमर को तेज-तर्रार नेता माना जाता है।
- जितेन्द्र सिंह तोमर के लिए कहा जाता है कि वे बहुत महत्वाकांक्षी नेता हैं।
- वे अपने अफसरों से बहुत बदतमीजी से पेश आते रहे हैं।
- जितेन्द्र सिंह तोमर त्रिनगर से विधायक हैं।
- वे पहले कांग्रेस के नेता भी थे।
- वे 2013 में आम आदमी पार्टी से जुड़े।













Click it and Unblock the Notifications