BJP सांसद की बेटी Archita Rahar कौन? धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मनाया जश्न, तो छिड़ गया बवाल

Archita Sachin Rahar Dharmendra Pradhan Post: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर कई राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आईं। इन्हीं में सबसे ज्यादा चर्चा बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी की बेटी अर्चिता सचिन राहर की इंस्टाग्राम स्टोरी की हो रही है। अर्चिता ने इस्तीफे पर खुशी जाहिर करते हुए पोस्ट शेयर की, जिसके बाद उन्होंने दावा किया कि धर्मेंद्र प्रधान के पीए की ओर से उनकी मां से स्टोरी हटाने का अनुरोध किया गया।

इसके बाद उन्होंने दूसरी स्टोरी साझा कर इस दावे को सार्वजनिक किया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद अर्चिता और उनकी पोस्ट राजनीतिक बहस का विषय बन गई है।

Archita Sachin Rahar Dharmendra Pradhan Post

कौन हैं अर्चिता सचिन राहर?

अर्चिता सचिन राहर ओडिशा की भुवनेश्वर लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी की बेटी हैं। हालांकि वह सक्रिय राजनीति में नहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर अपनी राय खुलकर रखने के लिए जानी जाती हैं। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल होने से वह राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गईं। उनके पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर समर्थन और आलोचना, दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

ये भी पढे़ं: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा या PM मोदी की कोई बड़ी चाल? PMO को मिला ऐसा इनपुट कि बदल गई पूरी रणनीति

Aparajita Sarangi daughter के इंस्टाग्राम स्टोरी से क्यों मचा बवाल?

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अर्चिता ने इंस्टाग्राम स्टोरी में खुशी जाहिर की। इसके कुछ समय बाद उन्होंने एक और स्टोरी पोस्ट कर दावा किया कि धर्मेंद्र प्रधान के पीए ने उनकी मां अपराजिता सारंगी से संपर्क कर स्टोरी हटाने का अनुरोध किया। अर्चिता ने स्टोरी हटाने के बजाय इस कथित अनुरोध का भी जिक्र सार्वजनिक रूप से किया। इसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

Archita Sachin Rahar Dharmendra Pradhan Post

मां अपराजिता सारंगी ने क्या कहा?

दूसरी ओर बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी ने धर्मेंद्र प्रधान की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इतने बड़े पद से इस्तीफा देना साहस का काम है। उन्होंने कहा कि यह फैसला प्रशंसनीय है और इस कठिन समय में वह धर्मेंद्र प्रधान के साथ खड़ी हैं। साथ ही उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भगवान जगन्नाथ से उन पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

ये भी पढे़ं: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से मुश्किल में फंसी AAP! मान सरकार के 2 मंत्री करेंगे रिजाइन? समझिए पूरा मामला

CJP आंदोलन के बाद क्यों चर्चा में आया मामला?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अपना 36 दिन लंबा आंदोलन समाप्त करने का ऐलान किया। इसके बाद पार्टी समर्थकों और कुछ राजनीतिक परिवारों से जुड़े युवाओं ने सोशल मीडिया के जरिए खुशी जताई। इसी दौरान अर्चिता सचिन राहर की पोस्ट सबसे ज्यादा चर्चा में रही। उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी और उसके बाद सामने आए दावे ने इस पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक बहस का नया विषय बना दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+