जानें कौन हैं Amanda Cerny, जिन्होंने दिवाली के लिए पहनी इंडियन ड्रेस, तो वायरल हो गई तस्वीर

जानें कौन हैं Amanda Cerny, जिन्होंने दिवाली के लिए पहनी इंडियन ड्रेस, तो वायरल हो गई तस्वीर

Amanda Cerny Diwali photos: यूट्यूबर और मॉडल अमांडा कर्नी (Amanda Cerny) इन दिनों अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अमांडा कर्नी ने अपने इंडियन फैंस के लिए दिवाली की बधाई खास अंदाज में दी हैं। हमेशा हॉर्ट ड्रेस में दिखने वाली अमांडा कर्नी ने इस बार अपने इंडियन फैंस के साड़ी, और सूट-सलवार में अपनी तस्वीर शेयर की है। इसी वजह से अमांडा कर्नी (Amanda Cerny) की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की तस्वीरों में अमांडा बिल्कुल देसी अवतार में नजर आ रही हैं। जल्द ही अमांडा दिवाली के एक शो में भी टीवी पर दिखेंगी।

दिवाली पर अमांडा कर्नी का देसी अवतार

दिवाली पर अमांडा कर्नी का देसी अवतार

इंस्टाग्राम पर अमांडा कर्नी ने तीन अलग-अलग ड्रेस में तस्वीर शेयर की है। एक तस्वीर में अमांडा ने स्काई ब्लू रंग की साड़ी पहनी है। वहीं एक दूसरी तस्वीर में वह लहंगा चुन्नी में दिख रही हैं। एक अन्य तस्वीर में अमांडा ने पीच रंग का सलवार-कुर्ता पहना है।

तस्वीरें शेयर करते हुए अमांडा कर्नी ने लिखा, ''नई शुरुआत और बुराई पर अच्छाई की जीत, और अंधेरे पर प्रकाश का पर्व है दिवाली।''

एक अन्य तस्वीर में अमांडा ने लिखा,'' दुनिया की सभी रोशनी की तुलना स्वयं की आंतरिक रोशनी की किरण से भी नहीं की जा सकती।''

जानें कौन हैं अमांडा कर्नी

जानें कौन हैं अमांडा कर्नी

अमांडा कर्नी (Amanda Cerny) एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं। इसके साथ ही वो सोशल मीडिया स्टार और यूट्यूबर भी हैं। अमांडा कर्नी के YouTube, Facebook और Instagram पर 35 मिलियन से अधिक फोलोअर्स हैं।

अमांडा कर्नी का जन्म पेंसिल्वेनिया के पिट्सबर्ग में हुआ था। वह लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में रहती हैं। अमांडा वीडियो ऑन-डिमांड सर्विस Zeus की फाउंडर हैं। उन्होंने 3,000 से अधिक कॉमिक स्किट और संगीत वीडियो बनाया है।

बतौर मॉडल अमांडा ने नाइक, मार्क जैकब्स, गेस और अन्य ब्रांडों के साथ काम किया है।

अमांडा कर्नी की फिल्मों के बारे जानें?

अमांडा कर्नी की फिल्मों के बारे जानें?

अमांडा कर्नी पहली फिल्म 2016 में द बेट (The Bet) आई थी। इसके अलावा वो 'Adam Devine's House Party'में भी एक कॉमेडी रोल में थीं। अमांडा ने HBO पर James Cordon के शो Late Late Show और Hello Ladies में बतौर गेस्ट भी आ चुकी हैं। उन्होंने डीजे चुक्की, एली रोथ और डिलन फ्रांसिस के लिए संगीत वीडियो में भी अभिनय किया है। अमांडा इसके अलावा फिटनेस ट्रेनिंग भी देती हैं।

भारत में अमांडा कर्नी कब हुईं फेमस

भारत में अमांडा कर्नी कब हुईं फेमस

अमांडा कर्नी ने जून 2018 में भारतीय YouTuber भुवन बम के साथ एक वीडियो भी किया था। दोनों यूट्यूबर, राज कपूर और पद्मिनी की फिल्मा ''जिस देश में गंगा बहती है'' पर एक वीडियो बनाया था।वीडियो को देखने के बाद जैकलीन फर्नांडीज ने उनकी तस्वीरों पर टिप्पणी की और अमांडा को बॉलीवुड में आने के लिए भी कहा।

जैकलीन के इस न्योते के बाद अमांडा मार्च 2019 में मुंबई में YouTube प्रशंसक के प्रदर्शन के लिए भारत आईं। YouTube प्रशंसक के प्रदर्शन के लिए भारत आईं। इस दौरान अमांडा को जैकलीन ने मुंबई घुमाया। अमांडा ने जैकलीन के साथ सलमान खान की नोटबुक की विशेष स्क्रीनिंग में भी भाग लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+