Air Marshal AK Bharti: कौन हैं एयर मार्शल भारती? जिनकी प्लानिंग से PAK की आतंकी इंडस्ट्री पर लगा फुल-स्टॉप!
Who is Air Marshal AK Bharti: भारत के सबसे खतरनाक और सटीक सैन्य ऑपरेशन 'ऑपरेशन सिंदूर' में पाकिस्तान के दो सबसे बड़े आतंकी ठिकाने - बहावलपुर और मुरीदके - जब रफ़्तार से गिराए गए, तो उस स्ट्राइक के पीछे खड़े नामों में अहम रहे - एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती। रविवार, 11 मई को तीनों सेनाओं की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब उन्होंने सैटेलाइट इमेज और मिसाइल स्ट्राइक के फुटेज दिखाए, तो एक बात साफ हो गई - भारत अब सिर्फ बातें नहीं करता, अब टारगेट लॉक करता है।
13 जून 1987 को भारतीय वायुसेना में कमीशन पाए एयर मार्शल AK भारती एक फाइटर कॉम्बैट लीडर हैं। 16 अगस्त 05 को उन्हें सुखोई-30 एमकेआई स्क्वाड्रन का सीओ नियुक्त किया गया। भारती ने सुखोई-30 MKI स्क्वाड्रन को खड़ा किया, आधुनिक हथियार प्रणालियों को ऑपरेशनल बनाया, और दुश्मन के इलाकों में घुसकर वार करने की रणनीतियां तैयार कीं।

गारंटी से फुल टारगेट हिट कराना - यही इनकी खासियत रही है। वह गगन शक्ति, इंद्रधनुष और गरुड़ जैसे उच्च स्तरीय अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यासों में भारत की तरफ से लीड कर चुके हैं। उन्हें 2008 में 'वायुसेना मेडल' से नवाजा गया - वजह थी 'कर्तव्य के प्रति असाधारण समर्पण और बेहतरीन लीडरशिप।'
ऑपरेशन सिंदूर में भारती का प्लान - 'आतंक का एड्रेस मिला, अब मिटाना है'
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया - 'हमने बहावलपुर और मुरीदके में सैटेलाइट और इंटेलिजेंस से मिले डाटा पर काम किया। टारगेट फिक्स थे - आतंकवादी शिविर। हमने उन पर प्रिसिशन मिसाइलों से अटैक किया, ताकि आम नागरिकों को कोई नुकसान न पहुंचे।' इन स्ट्राइक्स में- IC-814 हाईजैक का मास्टरमाइंड यूसुफ अजहर मारा गया, पुलवामा का साजिशकर्ता मुदासिर अहमद खत्म और लश्कर का टॉप कमांडर रऊफ को भी सीधा निशाना बनाया गया। मुरीदके वही जगह है, जहां अजमल कसाब और डेविड हेडली जैसे खूंखार आतंकियों को ट्रेनिंग दी गई थी। अब वहां बस धुआं है।
20 साल की सेवा, 12 पोस्टिंग, दर्जनों मिशन - ये सिर्फ 'रैंक' नहीं, ये इतिहास है
कमांडिंग रोल:
- नंबर 30 स्क्वाड्रन - पुणे
- 2 विंग - लोहेगांव
- पूर्वी वायु कमान - कोलकाता
- एयर ऑपरेशंस HQ - दिल्ली
प्रमुख ऑपरेशन पोस्टिंग:
- सूचना एवं इलेक्ट्रॉनिक युद्ध
- सामरिक बल कमान
- आक्रामक संचालन निदेशालय
सम्मान और उपलब्धियां
- 1997: वायुसेना प्रमुख द्वारा समर्पण के लिए प्रशंसा।
- 26 जनवरी 2008: 'वायुसेना पदक' से सम्मानित - असाधारण कर्तव्यनिष्ठा और युद्ध-तैयारी में उत्कृष्टता के लिए।
- 01 सितंबर 2023: वायु संचालन महानिदेशक (DG Air Ops) बने।
- 2025: ऑपरेशन सिंदूर में वायुसेना के रणनीतिक नेतृत्वकर्ता।
पद: 01 अक्टूबर 2024 से - Director General Air Operations (DG Air Ops)
भारतीय वायुसेना में एयर मार्शल युद्धकाल के दौरान क्या-क्या जिम्मेदारियां होती हैं? आइए जानें...
1. रणनीतिक योजना (Strategic Planning):
- दुश्मन के एयर डिफेंस, रडार नेटवर्क, एयरबेस और सैन्य ढांचे की पहचान।
- पूरे युद्ध क्षेत्र में वायुसेना की रणनीति बनाना - कौन से टारगेट पहले नष्ट किए जाएं, किस दिशा से हमला हो, आदि।
2. संचालन (Operations Execution):
- फाइटर, बॉम्बर, रीकॉन (जासूसी) और टैंकर विमानों के मिशन की मंजूरी।
- समय-समय पर एयरस्ट्राइक, CAP (Combat Air Patrol), और सपोर्ट मिशन की निगरानी।
3. इंटर-सर्विस समन्वय (Joint Warfare Coordination):
- थलसेना और नौसेना के साथ तालमेल - जैसे ग्राउंड ऑपरेशनों के लिए एयर सपोर्ट देना।
- NSA, रक्षा मंत्रालय और CCS (Cabinet Committee on Security) के साथ संपर्क बनाए रखना।
4. एयर डिफेंस मैनेजमेंट:
- देश की वायु सीमाओं की सुरक्षा का जिम्मा - दुश्मन के हमलों को रोकना।
- S-400, Akash, और अन्य एयर डिफेंस सिस्टम को तैनात करने का निर्णय।
5. इंटेलिजेंस और साइबर वॉरफेयर:
- दुश्मन की गतिविधियों पर खुफिया नजर।
- साइबर स्पेस में सुरक्षा और हमला दोनों को हैंडल करना।
जब बात आतंकी ढांचे को मिटाने की हो, तो भारत अब एक नाम पर भरोसा करता है - एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती। ये वही अफसर हैं जिनकी प्लानिंग, लीडरशिप और फोकस से पाकिस्तान की आतंकी इंडस्ट्री का फुल-स्टॉप लिखा गया।
सोर्स- https://www.bharat-rakshak.com/indianairforce/database/18781
-
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Silver Price Today: चांदी एक झटके में 4000 हुई महंगी,दिल्ली में 9000 टूटी, 10 ग्राम से 1 किलो तक का ताजा भाव -
Divyanka Tripathi Love Story: गर्भवती हैं टीवी की 'ईशी मां'? शादी के 10 साल बाद बनेंगी मम्मी? कौन है पति?












Click it and Unblock the Notifications