कौन हैं और क्या करती हैं अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव, ऐसा क्या किया कि अब हो रही है हर तरफ चर्चा?

Aditi Yadav (Akhilesh Yadav daughter): समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। असल में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण समारोह में अदिति यादव अपने पिता अखिलेश यादव के साथ शामिल हुई थीं। इसकी तस्वीरें भी अखिलेश यादव ने अपने सोशल हैंडल पर शेयर की है।

इस तस्वीर के सामने आते ही हर कोई अखिलेश यादव की बेटी को लेकर कह रहा है कि ऐसा लगता है कि उनकी राजनीति में अब एंट्री हो चुकी है। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान भी अदिति यादव अपनी मां डिंपल यादल और पिता अखिलेश के लिए घर-घर जाकर वोट मांगती दिखी थीं। उस वक्त वो हर तरफ छाई हुई थीं। लोग यूपी में उन्हें ''घर की बिटिया'' कह रहे थे।

Aditi Yadav Akhilesh Yadav daughter

ये भी पढ़ें- 'वो डरे और सहमे हुए हैं, मैं उनके मन की दशा...', MLA अदिति सिंह ने 'प्रियंका-राहुल' की जोड़ी की खोल दी पोल

लोकसभा चुनाव के बाद अब अदिति फिर से एक राजनीतिक इंवेंट में पहुंचने को लेकर सुर्खियों में हैं। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण समारोह में अदिति के अलावा उनके भाई और अर्जुन यादव (Arjun Yadav) भी शामिल हुए थे। ये दूसरी बार है जब अदिति यादव किसी राजनीतिक कार्यक्रम में दिखाई दी हों। अखिलेश की शेयर की तस्वीरों को देख ऐसा लग रहा है कि मानो मुलायम सिंह यादव की तीसरी पीढ़ी भी राजनीति में आने के लिए तैयार है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा समाजवादी पार्टी (सपा) पर भाई-भतीजावाद के आरोपों के बावजूद अदिति यादव मुलायम सिंह यादव के वंश की तीसरी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करती दिखाई दे रही हैं। ऐसे में जानें अदिति यादव इन दिनों क्या कर रही हैं?

ये भी पढ़ें- अखिलेश यादव की सीट पर रहेंगी सबकी नजरें, जानें करहल में कब होगी वोटिंग? SP ने उतारा प्रत्याशी, BJP कर रही मंथन

who is Aditi Yadav: कौन हैं अदिति यादव?

  • समाजवाजी पार्टी प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव की अदिति यादव बेटी हैं। अदिति यादव 21 साल की हैं।
  • अदिति यादव ने अपनी स्कूली शिक्षा लखनऊ के ला मार्टिनियर इंटर कॉलेज से की है। अदिति ने साल 2020 में 12वीं की परीक्षा में 98 फीसदी अंक हासिल किए थे।
  • वर्तमान में अदिति यादव यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूसीएल) से राजनीति और इंटरनेशनल रिलेशन की पढ़ाई कर रही हैं। अदिति यादव को बैडमिंटन और घुड़सवारी का भी शौक है।

क्या अदिति यादव राजनीति में कदम रखेंगी?

अदिति यादन के अचानक लोकसभा चुनाव प्रचार में उतरने और फिर उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने को लेकर उनकी राजनीति में आने की योजनाओं पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि मुलायम सिंह यादव की पोती के राजनीति में कदम रखने की अटकलों के बारे में सपा ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान न्यूज18 को दिए एक इंटरव्यू में डिंपल यादव ने कहा था, ''अदिति न केवल मेरे लिए प्रचार कर रही हैं, बल्कि एक तरह से अपनी जड़ों को भी तलाश रही हैं। वह लोगों से मिल रही हैं, उनके घर जा रही हैं और उनके साथ समय बिता रही हैं।"

अपनी बेटी की राजनीति योजनाओं के बारे में डिंपल ने कहा कि वह अपना फैसला खुद लेने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने कहा, "मैंने हमेशा अपने बच्चों का समर्थन किया है और यह पूरी तरह से उस पर निर्भर करता है कि वह राजनीति में अपना करियर बनाना चाहती है या कुछ और।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+