'वो डरे और सहमे हुए हैं, मैं उनके मन की दशा...', MLA अदिति सिंह ने 'प्रियंका-राहुल' की जोड़ी की खोल दी पोल
MLA Aditi Singh: उत्तर प्रदेश रायबरेली सदर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक अदिति सिंह इन दिनों लोकसभा चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। अदिति सिंह ने अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी पर निशाना साधा है।
अदिति सिंह ने यह बताया है कि आखिरी कांग्रेस राहुल गांधी या प्रियंका गांधी में किसी को भी रायबरेली या अमेठी लोकसभा से उम्मीदवार क्यों नहीं बन रही है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वाली अदिति सिंह ने भाई-बहन की जोड़ी यानी 'प्रियंका-राहुल' के मन की दशा भी बताई है।

MLA अदिति सिंह बोलीं- कांग्रेस जिसे चाहे उसे रायबरेली से आजमा ले
अदिति सिंह ने कहा है कि, 'अमेठी हो या रायबरेली, अमेठी में तो गांधी परिवार बिल्कुल खत्म हो गई है। अभी गांधी परिवार का रायबरेली हारना बाकी है!'
अदिति सिंह ने कहा कि, 'राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव, तीनों भले साथ में घूम रहे हैं लेकिन इस बार उत्तर प्रदेश में उनका खाता नहीं खुलने वाला है। कांग्रेस जिसे चाहे उसे रायबरेली से आजमा ले। इस बार रायबरेली में भाजपा का विजय निश्चित है।'

अदिति सिंह ने बताया क्यों अमेठी-रायबरेली से कांग्रेस नहीं कर रही उम्मीदवारों की घोषणा?
अदिति सिंह ने कहा, ''मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि कांग्रेस ने अभी तक अमेठी और रायबरेली से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा क्यों नहीं की है। अब वोटिंग में सिर्फ 20 से 21 दिन बचे हुए हैं और उन्होंने अभी तक किसी को टिकट नहीं दिया है।''
अदिति सिंह ने कहा, ''अब तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं करने का साफ मतलब यह है कि कांग्रेस में विश्वास कम है। उनका कॉन्फिडेंस जीरो हो गया है। वो डरे और सहमे हुए हैं। मैं उनके (राहुल-प्रियंका) के मन की दशा समझ सकती हूं। वो भाजपा की लोकप्रियता से घबराए हुए हैं।''

अदिति सिंह ने कहा, ''रायबरेली और अमेठी की जनता में कांग्रेस के लिए गुस्सा है। जमीनी हकीकत ये है कि रायबरेली में 2019 से सांसद नहीं आई हैं। वो अपने निर्वाचन क्षेत्र की इज्जत नहीं करते हैं। सोनिया गांधी का वोटिंग प्रतिशत 2019 में कम होना, इस बात का सबूत है।''
अदिति सिंह ने प्रियंका गांधी की चुनावी राजनीति एंट्री पर कही ये बात
अदिति सिंह ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि वो क्या करने वाले हैं। हो सकता है को रायबरेली और अमेठी से डमी कैंडिडेट खड़े करेंगे।' प्रियंका गांधी की चुनावी राजनीति एंट्री पर अदिति सिंह ने कहा, ''अगर मैं फैक्ट्स-फिगर और नंबर की बात करूं तो...2022 रायबरेली में ज्यादातर सीटें समाजवादी पार्टी में गई थी।'

अदिति सिंह ने कहा, ''कांग्रेस ने रायबरेली पर सबको दुविधा में डालकर रखा है। अमेठी में देरी होने का मतलब समझ आता है...क्योंकि राहुल गांधी कहीं और से भी चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन रायबरेली में क्या वजह है, ये तो सोच के परे है। लेकिन सच तो ये है कि वो उत्तर प्रदेश के किसी भी चुनाव से डरते हैं..क्योंकि वह यहां से आउट हो चुके हैं। इसलिए वो इतने सहमे हुए हैं।''
अदिति सिंह ने कहा, ''यूपी में डबल इंजन की सरकार ने सबकुछ बदल दिया है। महिलाओं के लिए तो यहां गेम चेंजिंग है। 2014 के बाद से भाजपा जो आई है, वो अब पीछे हटने वाली नहीं है।''












Click it and Unblock the Notifications