अखिलेश यादव की सीट पर रहेंगी सबकी नजरें, जानें करहल में कब होगी वोटिंग? SP ने उतारा प्रत्याशी, BJP कर रही मंथन
Mainpuri Karhal Assembly Bypoll 2024 News: चुनाव आयोग ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। जबकि एक सीट मिल्कीपुर पर उपचुनाव नहीं होगा।
चुनाव आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार उत्तर प्रदेश के जीने 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं उसमें मैनपुरी जनपद की करहल विधानसभा सीट का भी नाम शामिल है। करहल विधानसभा सीट इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि अखिलेश यादव इस सीट से विधायक थे। इस सीट पर भी 13 नवंबर को मतदान होगा।

यह सीट समाजवादी पार्टी की गढ़ मानी जाती है और यहां पर 1993 से समाजवादी पार्टी का ही कब्जा रहा है। बीते लोकसभा चुनाव के दौरान अखिलेश यादव कन्नौज से चुनाव जीत कर सांसद बन गए उसके बाद यह सीट खाली हो गई।
इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने तेज प्रताप यादव को उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी की ओर से अभी तक इस सीट के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की गई है। भारतीय जनता पार्टी इस सीट के लिए उम्मीदवार के नाम पर मंथन कर रही है।
क्योंकि यह सीट अधिकतर समय समाजवादी पार्टी के ही कब्जे में रहिए ऐसे में भारतीय जनता पार्टी को समाजवादी पार्टी का किला भेदने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। इसके अलावा इस सीट पर मजबूत प्रत्याशी उतार कर बीजेपी अयोध्या लोकसभा चुनाव का बदला भी ले सकती है।
यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस विधानसभा सीट पर प्रत्याशी के नाम को लेकर काफी मंथन किया जा रहा है। चर्चा है कि इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी और पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य को भी उम्मीदवार बना सकती है।
इसके अलावा यह भी चर्चा चल रही है कि इस सीट पर समीकरण को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा अनुजेश यादव तथा वीरेंद्र शाक्य को भी टिकट दिया जा सकता है। हालांकि अभी तक भाजपा द्वारा अधिकारी का ऐलान नहीं किया गया है।
अब लिए जान लेते हैं सीट का जातीय समीकरण
जातीय समीकरण की बात करें तो यहां यादव वोटर की भूमिका काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। यही कारण है कि यह सीट समाजवादी पार्टी के कब्जे में रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीट पर अकेले 130000 यादव मतदाता हैं। इसके अलावा अनुसूचित जाति के 60000 और शाक्य 50000, ठाकुर 30000, बघेल 30000, मुस्लिम 25000, लोधी और ब्राह्मण 20-20 हजार और वैश्य वाेटर 15000 के करीब हैं।












Click it and Unblock the Notifications