भारत के टीकाकरण अभियान को मिली एक और कामयाबी, सीरम की कोवोवैक्स को WHO से मिली मंजूरी

नई दिल्ली, दिसंबर 17। कोरोना महामारी के खिलाफ भारत के टीकाकरण अभियान को एक और कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोरोना वैक्सीन कोवोवैक्स को विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से मंजूरी मिल गई है। सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है, "कोवोवैक्स को WHO से मंजूरी मिल गई है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में ये अभी तक मील का पत्थर साबित हो रहा था। डब्ल्यूएचओ से कोवोवैक्स को मंजूरी मिलने के बाद अब कोरोना के खिलाफ लड़ाई और मजबूत होगी।"

Coronavirus

देश में मंजूरी के लिए पहले से ही आवेदन किया हुआ है SII ने

आपको बता दें कि अमेरिका में नोवावैक्स वैक्सीन को भारत में कोवोवैक्स के नाम से तैयार किया गया है। सीरम इंस्टीट्यूट ने पहले ही देश में वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल के लिए अनुमति मांगी हुई है, लेकिन अभी तक अनुमति मिली नहीं है। अब हो सकता है WHO से मंजूरी मिलने के बाद देश में भी कोवोवैक्स को मंजूरी मिल जाएगी। ये वैक्सीन बच्चों के लिए होगी और इसका ट्रायल भारत में पिछले कई महीनों से चल रहा है। अदार पूनावाला ने हाल ही में ये कहा था कि अगले 6 महीने में इस वैक्सीन को सभी मंजूरी मिलने के बाद बच्चों का टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा।

हाल ही में इंडोनेशिया और फिलीपींस में मिली थी मंजूरी

आपको बता दें कि हाल ही में कोवोवैक्स को इंडोनेशिया और फिलीपिंस में आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिली थी। इससे पहले केंद्र सरकार ने कोविड-19 वैक्सीन 'कोवोवैक्स' की 5 करोड़ डोज के निर्यात की अनुमति दी थी। सीरम इंस्टीट्यूट को इंडोनेशिया को कोवोवैक्स की 5 करोड़ डोज के बराबर 50 लाख शीशियों का निर्यात करने की अनुमति दी गई थी।

आपको बता दें कि भारत में DCGI सीरम इंस्टीट्यूट को 12 से 17 साल की उम्र के बच्चों पर कोवोवैक्स टीके के परीक्षण की मंजूरी दी थी। सीरम इंस्टीट्यूट100 बच्चों पर इसका ट्रायल कर चुकी है जिसका डेटा DCGI को सौंप दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+