कौन हैं वो जिनसे सोनम कपूर शादी कर रही हैं...

कौन हैं वो जिनसे सोनम कपूर शादी कर रही हैं...

'जो जादू में यक़ीन नहीं करते, उन्हें कभी जादू नहीं मिलता!'

एक बात जो मुझे हमेशा से चौंकाती है, वो ये 'अगर हम किसी एक व्यक्ति को ख़ुश करते हैं, तो पूरी दुनिया ख़ुश रहती है.'

कितनी सीधी और सच्ची सी बात है. दुनिया में सुकून और अमन का तरीका यही है कि अपने आसपास वालों से प्यार करो.

मोहब्बत में डूबे किसी आशिक़ की ये बातें किसी और ने नहीं बल्कि सोनम कपूर के होने वाले पति आनंद आहूजा ने लिखी हैं.

बीते कई दिन से अभिनेता अनिल कपूर और सुनीता की बेटी सोनम और दिल्ली के कारोबारी परिवार से ताल्लुक़ रखने वाले आनंद आहूजा की शादी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे. लेकिन अब इसकी पुष्टि हो गई.

सोनम और आनंद की शादी 8 मई को मुंबई में होगी और बुधवार को इसका आधिकारिक ऐलान किया गया. और कुछ ही पलों में सोशल मीडिया में शादी-सगाई का कार्ड भी वायरल हो गया.

सोनम-आनंद के परिवारों ने एक बयान में कहा, ''कपूर और आहूजा परिवारों को सोनम और आनंद की शादी का ऐलान करते हुए बेहद ख़ुशी हो रही है. शादी 8 मई को मुंबई में होगी.''

''क्योंकि ये बेहद पारिवारिक मामला है, इसलिए हम परिवार की निजता का सम्मान करने का आग्रह करते हैं. इन ख़ास पलों की खुशी के बीच हम आपके प्यार और आशीर्वाद की उम्मीद करते हैं.''

'जिस सीन में हम हंसते थे उन पर लोग तालियां बजाते थे'

#MeToo: बॉलीवुड में यौन शोषण क्यों है हक़ीक़त?

कौन हैं वो जिनसे सोनम कपूर शादी कर रही हैं...

सोनम और आनंद की मेहंदी 7 मई को बांद्रा के सिग्नेचर आइलैंड स्थित सनटेक में होगी. अगले रोज़ शादी का कार्यक्रम रॉकडेल में रखा गया जो सोनम की आंटी का बंगला बताया जा रहा है. शादी का वक़्त सवेरे 11 बजे से रात 12 बजे दिया गया है.

और मुंबई के द लीला होटल में शाम को एक पार्टी होगी. कपूर और आहूजा परिवार ने अलग-अलग समारोह के लिए ड्रेस कोड भी बताया है और ये भी लिखा है, ''इस ख़ास दिन पर आपका आना हमारे लिए ख़ास तोहफ़ा होगा.''

हालांकि शादी के कार्ड पर अलग से संगीत समारोह का ज़िक्र नहीं किया गया है. इससे पहले ख़बरें आई थीं कि करण जौहर ने संगीत की ज़िम्मेदारी संभाली है, जबकि फ़राह ख़ान सेरेमनी में कोरियोग्राफ़ी देखेंगी.

लेकिन आनंद आहूजा हैं कौन और सोनम कपूर से उनकी मुलाक़ात कब हुई थी. वो दिल्ली से आते हैं और कारोबारी हैं. वो लोकप्रिय अपैरल मैन्युफ़ैक्चरिंग कंपनी भाने के मालिक हैं.

इसके अलावा वो दिल्ली में वेज नॉन-वेज नामक मल्टी-ब्रांड स्नीकर बुटीक भी चलाते हैं. साथ ही वो शाही एक्सपोर्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं जिसका सालाना तीन हज़ार करोड़ रुपए का टर्नओवर है.

आनंद ने अमेरिकन एम्बेसी स्कूल से पढ़ाई की और फिर यूनिवर्सिटी ऑफ़ पेनसिल्वीनिया के वॉर्टन स्कूल से पोस्ट ग्रेजुएशन की.

उन्होंने अमरीका में एमेजॉन.कॉम में इंटर्नशिप की और उसके बाद दिल्ली लौटकर अपने पिता हरीश आहूजा के साथ जुड़े.

ऐसा बताया जाता है साल 2014 में फ़ैशन डिजाइनर और सोनम की स्टालिस्ट प्रेरणा क़ुरैशी के ज़रिए आनंद आहूजा की मुलाक़ात सोनम कपूर से हुई थी. मुलाक़ात के एक महीने के भीतर आनंद ने उन्हें प्रपोज़ कर दिया था.

सोनम और आनंद सोशल मीडिया और असल ज़िंदगी में भी कई बार एकसाथ नज़र आते रहे हैं.

फ़रवरी में आनंद, सोनम के साथ मोहित मारवाह की शादी में हिस्सा लेने दुबई गए थे. और मुंबई में श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के वक़्त भी वो सोनम के साथ नज़र आए थे.

'इस पीढ़ी के सबसे बेहतरीन अभिनेता हैं राजकुमार राव'

मेरा नाम ही स्वेटरमैन पड़ गया था: ऋषि कपूर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+