पीएम मोदी योग का वीडियो बनाते रहे और भारत महिलाओं के लिए खतरनाक देश बन गया: राहुल गांधी

नई दिल्ली: राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा है कि नरेंद्र मोदी पेड़ के चारों ओर, घूम-घूमकर योगा का वीडियो बनाते रहे और इधर, महिलाओं के रहने के मामले में भारत दुनिया का सबसे असुरक्षित देश बन गया। राहुल ने ट्वीट करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी पेड़ के चारों ओर, घूम-घूमकर योगा का वीडियो बनाते रहे और इधर अफगानिस्तान, सीरिया को महिलाओं के खिलाफ हिंसा और रेप के मामले में भारत ने पछाड़ दिया। ये बहुत ही शर्मनाक है।

दूसरे नंबर पर युद्धग्रस्त अफगानिस्तान और तीसरे नंबर पर सीरिया

दूसरे नंबर पर युद्धग्रस्त अफगानिस्तान और तीसरे नंबर पर सीरिया

बता दें कि भारत महिलाओं के लिए दुनिया में सबसे असुरक्षित देश है। हाल ही में हुए सर्वे में भारत को महिलाओं के लिए दुनिया का सबसे खतरनाक देश बताया गया है। थॉमसन रॉयटर्स फांउडेशन के सर्वे में महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा और उन्हें सेक्स के धंधे के लिए मजबूर करने के कारण भारत को सबसे असुरक्षित देश माना गया है। वहीं दूसरे नंबर पर युद्धग्रस्त अफगानिस्तान और तीसरे नंबर पर सीरिया हैं।

भारत दुनिया का सबसे असुरक्षित देश माना गया

राहुल ने थॉमसन रॉयटर्स फांउडेशन के सर्वे के बाद पीएम मोदी पर हमला बोला है जिसमें भारत को महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित देश माना गया है। इस सर्वे में 550 विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया था। महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा के आधार पर भारत दुनिया का सबसे असुरक्षित देश माना गया है। इसके बाद अफगानिस्तान, सीरिया, सोमालिया और सऊदी अरब हैं।

कुछ दिनों पहले शेयर किया था पीएम ने वीडियो

कुछ दिनों पहले शेयर किया था पीएम ने वीडियो

राहुल गांधी का इशारा पीएम मोदी के उस वीडियो की तरफ जा जिसे उन्होंने कुछ दिनों पहले शेयर किया था। उस वीडियो में पीएम मोदी योग करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि विराट कोहली के फिटनेस चैलेंज को स्वीकारते हुए पीएम मोदी ने ये वीडियो शेयर किया था। उस वक्त भी कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी पर हमला किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+