कंगना ने पूछा जया बच्चन से सवाल- कौन सी थाली, वो जो हीरो के साथ सोने पर मिलती थी?

नई दिल्ली। बॉलीवुड के ड्र्ग्स कनेक्शन मामले पर सांसद जया बच्चन के दिए बयान पर बवाल मचा है, जहां बॉलीवुड के नामचीन सितारों ने जया बच्चन को सपोर्ट किया है, वहीं दूसरी ओर अभिनेत्री कंगना रनौत का जुबानी हमला लगतार जारी है, बुधवार को भी उन्होंने 'जया बच्चन के थाली में छेद वाले बयान' की आलोचना करते हुए उनसे सवाल किए हैं।

कंगना ने पूछा-कौन सी थाली दी है जया जी और उनकी इंडस्ट्री ने?

कंगना ने पूछा-कौन सी थाली दी है जया जी और उनकी इंडस्ट्री ने?

कंगना ने Tweet किया है कि कौन सी थाली दी है जया जी और उनकी इंडस्ट्री ने?, एक थाली मिली थी जिसमें दो मिनट के रोल आइटम नम्बर्ज और एक रोमांटिक सीन मिलता था , वो भी हीरो के साथ सोने के बाद, मैंने इस इंडस्ट्री को फेमिनिजम सिखाया, थाली देश भक्ति नारीप्रधान फिल्मों से सजाई, यह मेरी अपनी थाली है जया जी आपकी नहीं।

'जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं'

'जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं'

गौरतलब है कि संसद में बोलते हुए मंगलवार को सांसद जया बच्चन ने कहा था कि कुछ लोग बॉलीवुड को बदनाम करने में लगे हैं, जिन लोगों ने फिल्‍म इंडस्‍ट्री से नाम कमाया, वे इसे गटर बता रहे हैं मैं इससे बिल्‍कुल सहमत नहीं हूं, ये वो लोग हैं जो जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। '

'अगर अभिषेक बच्चन कमरे में लटके मिले होते'

'अगर अभिषेक बच्चन कमरे में लटके मिले होते'

जिस पर कल कंगना ने कहा था कि 'जया जी क्या आप यही बात तब भी कहतीं अगर मेरी जगह आपकी बेटी श्वेता को टीनेज में पीटा जाता, ड्रग्स दिए जाते और मॉलेस्ट किया जाता। क्या आप तब भी यही बात कहतीं अगर अभिषेक लगातार तंग किए जाने और उत्पीड़न की शिकायत करते और एक दिन फांसी पर लटके हुए पाए जाते? हमारे लिए भी थोड़ी दया दिखाओ।'

क्या है पूरा मामला?

क्या है पूरा मामला?

26 अगस्‍त की शाम एक ट्वीट में कंगना ने प्रधानमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए एक ट्वीट किया था। उन्‍होंने लिखा था, अगर नार्कोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो बॉलीवुड की जांच करता है तो पहलीं पंक्ति के कई सितारे सलाखों के पीछे होंगे। अगर ब्‍लड टेस्‍ट हुए तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आ जाएंगी। उम्‍मीद है कि प्रधानमंत्री जी स्‍वच्‍छ भारत मिशन के तहत बॉलीवुड जैसे गटर को साफ करेंगे, जिसके बाद मानसून सत्र में सांसद रवि किशन ने इस मसले को उठाया था, जिस पर मंगलवार को सांसद जया बच्चन ने बिना कंगना और रवि किशन का नाम लिए बयान दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+