लोकसभा सत्र के बीच में कूदने वाले दो शख्स किस सांसद के रेफरेंस से आए थे?
Lok Sabha Security breach: 13 दिसंबर को जब संसद पर हमले की 22वीं बरसीं मनायी जा रही है, उसी दिन संसद की सुरक्षा में एक बड़ी चूक का मामला सामने आया है। संसद का शीतकालीन सत्र की कार्यवाही चल रही थी तभी दो युवक दर्शक दीर्घा से अचानक सदन में छलांग लगाकर पहुंच गया और सांसदों के बीच एक टेबल से दूसरी टेबल पर उछलकूद करते हुए कुछ रंगीन पदार्थ स्प्रे करने लगे। जिससे सदन में अफरा-तफरी मच गई और कई सांसद सदन से बाहर निकल गए।

हालांकि सदन के अंदर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने इन दोनों शख्स को तुरंत पकड़ लिया। आइए जानते हैं आखिर सदन के बीच कूदने वाले ये दोनों शख्स कौन थे और किसके रेफरेंस से इन्हें सदन में एंट्री मिली थी?
बता दें सत्र के दौरान बीच सदन में कूदने वाले ये दोनों दर्शक दीर्घा में बैठे हुए थे और जब सत्र की कार्रवाई चल रही थी तब ये दोनों अचानक से सदन के बीच कूद कर पहुंच गए थे जहां पर आम लोगों को जाने की परमीशन नहीं होती हैं, सदन के अंदर लोकसभा के माननीय सांसदों को ही बैठने की इजाजत होती है। वहीं दर्शक दीर्घा में केवल उन्हें ही बैठने की इजाजत होती है जिनको किसी सांसद के रेफरेंस से पास इशू किया जाता है।
संसद में दर्शक दीर्घा से कूदकर सदन के बीच बंदरों की तरह उछलकूद करने वाले ये दो शख्स भी एक सांसद के रेफरेंस पर जारी किए पास के जरिए सदन की कार्रवाई देखने के लिए आए थे।
बताया जा रहा है कि दर्शक दीर्घा से बीच सदन में कूदकर कुछ रंगीन चीज स्प्रे करने वाले इन दोनों शख्स का पास मैसूर के भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के रिफेरेंस से बना था। हालांकि ये दोनों सख्स कौन है इसके बारे में अभी तक खुलासा नहीं किया गया है।
सत्र के बीच में जब ये कूदे तब का जो वीडियो सामने आया है उसमें सदन की टेबल पर खड़ा शख्स एक टेबल से दूसरी टेबल पर कूदता हुआ नजर आ रहा है और कुछ रंगीन स्प्रे इधर उधर छिड़कता हुआ नजर आ रहा है। वहीं सदन में पकड़ो-पकड़ो कहकर कुछ सांसद इसको पकड़ने के लिए भी आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं।
वहीं संसद के बाहर भी इसी समय हंगामा देखने को मिला, बाहर भी ऐसे ही कलरफुल स्प्रे करते हुए कुछ लोग हंगामा करते नजर आए।
#WATCH | An unidentified man jumps from the visitor's gallery of Lok Sabha after which there was a slight commotion and the House was adjourned. pic.twitter.com/Fas1LQyaO4
— ANI (@ANI) December 13, 2023












Click it and Unblock the Notifications