बिहार में भाजपा का चीफ मिनिस्टर उम्मीदवार कौन
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) बिहार में अब विधानसभा चुनावों को बहुत वक्त नहीं बचा है। अब सवाल ये है कि भाजपा बिहार में नीतीश कुमार के मुकाबले अपने किस नेता को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में प्रोजेक्ट करेगी। माना जा रहा है कि इस समय बिहार में तीन नेताओं से से किसी एक को मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में भाजपा पेश कर सकती है।
सबसे उपर सुशील मोदी
इनमें पहला नाम तो सुशील मोदी का ही है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रोड्क्ट सुशील मोदी ने ही चारा घोटाले में लालू यादव को एक्सोपज किया था। वे संघ से जुड़े रहे हैं। वे नीतीश कुमार के नेतृत्व में चलती रही जदयू-भाजपा सरकार में उप मुख्यमंत्री भी थे।
वे तब वित्त मंत्री थे। उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का भी करीबी माना जाता है। वे पिछड़ी जाति से आते हैं। पर उन्हें पार्टी के कुछ ऊंची जाति से संबंध रखने वाले नेता नहीं चाहते।
नंदकिशोर यादव भी
नंदकिशोर यादव भी बिहार भाजपा के दिग्गज नेता है। पांच बार विधायक रहे हैं। बिहार की शक्तिशाली यादव जाति से संबंध रखते हैं। उनकी संगठन पर गहरी पकड़ है। उनके नाम पर भाजपा नेतृत्व एक राय बना सकता है। वे विवादों से हमेशा परे रहे हैं।
रविशंकर भी पीछे नहीं
उनके अलावा, भाजपा नेतृत्व रविशंकर प्रयाद के नाम पर भी विचार कर सकता है। वे भी लंबे समय से भाजपा में हैं। उनके पिता जनसंघ के संस्थापकों में से थे। वे बड़े वकील भी हैं। आजकल केन्द्रीय मंत्री हैं। बता दें कि वे कांग्रेस के नेता राजीव शुक्ला के साले हैं।
उनकी बहन अनुराधा प्रसाद राजीव शुक्ला की पत्नी है। इस बीच,जानकार कहते हैं कि कोई माने या ना माने पर नीतीश कुमार बिहार के बड़े नेता हैं। इसलिए ही उन्हें राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल (यू) गठबंधन का मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाया गया है।













Click it and Unblock the Notifications