कहां से अंग्रेजी का शब्द खोजकर लाते हैं शशि थरूर ? अर्थ तो तब समझेंगे जब ठीक से बोल पाएंगे
नई दिल्ली, 21 मई: कांग्रेस सांसद शशि थरूर अपने नायाब अंग्रेजी शब्दों के इस्तेमाल से इंटरनेट यूजर्स के साथ-साथ अपने मित्रों और सहयोगियों को भी चक्कर में डाल देते हैं। उन्होंने फिर से ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया है, जिसका सही अर्थ समझना तो दूर बहुत लोगों के लिए सही उच्चारण करना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने शुक्रवार को जो शब्द बम फोड़ा है, उसे हम अंग्रेजी में ही जस का तस रख देते हैं- 'floccinaucinihilipilification'

थरूर का नया 'अंग्रेजी बम'
अब शायद थरूर को इसका अंदाजा ना रहा हो, लेकिन जिस भी ट्विटर यूजर की नजर इसपर पड़ी है, उसने अपना काफी वक्त डिक्शनरी में इसका अर्थ और उच्चारण तलाशने में गुजार दिया है। असल में उन्होंने इस शब्द का इस्तेमाल टीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव के साथ कोविड-19 की दवाओं को लेकर उनकी दिक्कतों का हल करने के लिए किया था। लेकिन, आसान करने की बजाए, शायद वो इसे पढ़कर और उलझ ही गए होंगे। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के मुताबिक 'floccinaucinihilipilification'शब्द का अर्थ होता है,'बेकार की चीजों का अनुमान लगाना या उसकी आदत' होना।

कोरोना की दवा के नाम पर उलझे थे टीआरएस नेता
असल में केटीआर ने कोरोना के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कुछ दवाओं का नाम लिखकर ट्वीट किया कि पता नहीं कि ऐसे नाम क्यों रखे जाते हैं, जिनका उच्चारण बहुत ही मुश्किल होता है। उन्होंने मजे लेते हुए शशि थरूर को टैग करके लिखा कि 'मुझे लगता है कि पक्का इसमे शशि थरूर जी का रोल है.....' इसी के जवाब में थरूर ने भी उन्हें उसी अंदाज में जवाब दिया और साथ ही राजनीतिक तंज भी कसने कोशिश की- 'दोषी नहीं! आप ऐसे floccinaucinihilipilification में कैसे उलझ सकते हैं केटी रामा राव?' 'मैं खुशी से उनका नाम ले सकता हूं 'कोरोनिल', 'कोरोजीरो' और यहां तक कि 'गो कोरोना गो। लेकिन ये दवाई बनाने वाले ज्यादा ही procrustean....'।

इस तरह से थरूर ने procrustean का भी इस्तेमाल किया, जो आमौतर पर प्रचलन में नहीं है। ऑक्सफोर्ड के मुताबिक यह विशेषरूप से एक फ्रेमवर्क या सिस्टम से जुड़ा है, जिसमें उसकी प्राकृतिक विविधता में अंतर किए बिना उसकी पहचान कराई जाती है।












Click it and Unblock the Notifications