कर्नाटक में कांग्रेस सरकार चुनावी गारंटियों को कब पूरा करेगी? डिप्‍टी सीएम डीके ने घिरने पर दिया ये जवाब

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार चुनावी गारंटियों को कब पूरा करेगी? इस सवाल से कांग्रेस को लगातार घेरा जा रहा है। वहीं सोमवार को डीके शिवकुमार ने बताया कि कब तक उनकी सरकार जनता से किए ये वादे पूरा करेगी।

dk

कर्नाटक में पांच गारंटी योजनाओं का चुनाव में वादा करने वाली कांग्रेस सरकार सत्‍ता संभाल चुकी है। अब कांग्रेस सरकार पर चुनाव में किए गए फ्री वादों को पूरा करने के लिए जनता की ओर से जबदरस्‍त दबाव है। कई जिलों में कांग्रेस के चुनाव जीतने के बाद लोगों ने बिजली का बिल जमा करने से इनकार कर दिया है, उनका कहना है कि कांग्रेस ने बिजली फ्री देने का वादा किया था। वहीं बसों में महिलाएं राज्‍य में कांग्रेस सरकार आने के बाद से बस में किराया देने से इनकार कर रही है।

विपक्षी पार्टी भाजपा भी इस मुद्दे पर कांग्रेस सरकार को घेरना शुरू कर चुकी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर कब कांग्रेस सरकार अपने फ्री वाले पांच गारंटी योजनाएं लागू करेगी?

डीके ने बताया 1 जून को होगी चर्चा

बार-बार इस मुद्दे पर घिरने के बाद सोमवार को कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री डीके शिवकुमार ने सोमवार को कहा कि राज्य में एक जिम्मेदार सरकार है, जो विधानसभा चुनाव से पहले लोगों से किए गए सभी वादों को पूरा करेगी। हालांकि पहले की तरह डीके शिवकुमार ने गारंटियों को लागू करने के लिए कोई समय सीमा नहीं बताई, लेकिन कहा कि 1 जून को कैबिनेट की बैठक में इन्हें पूरा करने पर चर्चा होगी।

सीएम के पास वित्‍त विभाग है, वो जल्‍द चर्चा करेंगे

डीके शिवकुमार ने कहा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के पास वित्‍त मंत्रालय की जिम्‍मेदारी है वो बैठक में अधिकारियों से चर्चा करेंगे जिसके बाद संबंधित जानकारी कैबिनेट तक पहुंचाएंगेंं।

आप लोग चिंता मत कीजिए

डीके ने कहा आप लोग चिंता मत कीजिए हमारी सरकार हर हाल में सारे चुनावी वादे निभाएगी। उन्‍होंने कहा हमें इसे व्यवस्थित तरीके से करना होगा और तैयारियां जारी हैं।

वादों को जरूर पूरा करेगी कांंग्रेस सरकार

कर्नाटक के डिप्‍टी सीए ने कहा कि कांग्रेस एक राज्‍य की एक जिम्मेदार सरकार है और यह अपने लोगों से किए गए वादों को पूरा करेगी। यह देखते हुए कि सभी मंत्रियों को अपने-अपने विभागों की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है, डिप्टी सीएम ने कहा, उनके सहित सभी मंत्री आज अपना काम शुरू करेंगे।

कांग्रेस की पांच 'गारंटियों' के वादे को सैद्धांतिक मंजूरी देने का फैसला

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शनिवार को 24 मंत्रियों को अपनी कैबिनेट में शामिल किया इसके साथ ही विभागों का बंटवारा किया था। वहीं मंत्रीमंडल के विस्‍तार के बाद से ही कांग्रेस सरकार पर समाज के सभी वर्गों के लोगों और विपक्षी पार्टियों द्वारा पांच चुनावी गारंटियों को पूरा करने के लिए नई कांग्रेस सरकार पर दबाव बढ़ रहा है। हालांकि इपहली कैबिनेट बैठक में सरकार ने 20 मई को मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और आठ मंत्रियों के शपथ ग्रहण के तुरंत बाद की और चुनाव से पहले कांग्रेस की पांच 'गारंटियों' के वादे को सैद्धांतिक मंजूरी देने का फैसला किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+