Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video: 'मुझे तोड़ने और धोखा देने की कोशिश की गई...', जब केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने किया चौंकाने वाला दावा

Chirag Paswan News: लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) (रामविलास) प्रमुख और हाजीपुर से सांसद चिराग पासवान मोदी कैबिनेट 3.O में पहली बार केंद्रीय मंत्री बने हैं। चिराग पासवान खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री (फूड प्रोसेसिंग मंत्री) बनाए गए हैं। 11 जून को चिराग पासवान ने अपना पदभार ग्रहण किया था। इन दिनों सोशल मीडिया पर चिराग पासवान के कई पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं।

चिराग पासवान ने फूड प्रोसेसिंग मंत्री बनने के बाद दिल्ली में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एक भाषण दिया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इस वीडियो में बताया है कि कैसे उनके पिता रामविलास पासवान के निधन के बाद उनके अपनों ने ही उन्हें तोड़ने और धोखा देने की कोशिश की थी।

Chirag Paswan News

ये भी पढ़ें- क्या फूड प्रोसेसिंग मंत्रालय मिलने से PM मोदी से नाराज हैं चिराग पासवान? अब खुद सामने आकर कही ये बड़ी बात

चिराग पासवान बोले- आज ही का वो दिन था...जब मेरी पार्टी टूट गई थी।

ये वायरल वीडियो 13 जून 2024 का है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पार्टी कार्यकर्ताओं की वफादारी के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा था कि ये आप लोग ही हैं, जिन्होंने पार्टी की साख बचाए रखी है। उन्होंने रामविलास पासवा के निधन के बाद पार्टी के सामने आए चुनौतीपूर्ण दौर पर भी बात की।

चिराग पासवान ने कहा, "13 जून 2021 को पार्टी टूट गई। इस समय आप (पार्टी कार्यकर्ता) पार्टी की रीढ़ बने... पार्टी का नाम, चुनाव चिह्न और पद खोने के बाद हमने नई शुरुआत की। इस बार कई मुश्किलें आईं और रामविलास पासवान का मार्गदर्शन नहीं मिला। ऐसे में हमारे खिलाफ खड़े कई लोग हमसे गलती होने का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने यह संदेश फैलाने की कोशिश की कि हमारी पार्टी अपना पिछला प्रदर्शन नहीं दोहरा सकती। हमारे अपने ही कई लोगों ने हमें धोखा देने और तोड़ने की कोशिश की।"

Chirag Paswan News

चिराग बोले- 'मेरे लिए वो एक बुरा दौरा था,लोग घात लगाकर गलती का इतंजार कर रहे थे'

चिराग पासवान ने कहा,

''13 जून 2021 का दिन था, जब पार्टी ने एक बुरा दौर देखा। पार्टी में एक बड़ी फूट की जानकारी हम लोगों को मिली। उस वक्त ना सिर्फ पार्टी टूटी थी, बल्कि मेरा परिवार भी टूटा गया था। हम में से किसी को नहीं पता था कि, जो परिस्थितियां हम लोगों के सामने आई थीं, क्या हम उन परिस्थितियों से कभी उभर पाएंगे। मेरे लिए वो एक बुरा दौरा था। मेरे ऊपर से पिता का साया उठ गया था। लोग ये घातक लगाकर बैठे थे कि हम कोई एक गलती करें और वो लोग हम लोगों का गिरेबान आकर पकड़े।''

Chirag Paswan News

चिराग पासवान बोले- ''मेरे अपने लोगों ने ही मुझे धोखा दिया है''

चिराग पासवान ने कहा,

''इस लोकसभा चुनाव में मेरे कई अपने भी थे...जिन्होंने ये भीतरघात करने की कोशिश की थी। हमारी पार्टी को लेकर भ्रम फैलान की कोशिश की थी। मेरे अपने इस इंतजार में बैठे थे कि, इन लोगों से गलती हो और हम इसके सिर पर चढे। लेकिन ऐसा करने वाले लोग ये भूल गए थे कि ये पार्टी रामविलास पासवान की है...उनके विचारों पर चलने वाली पार्टी है। वो भूल गए थे कि मैं उनका ही खून हूं...मैं एक शेर का बेटा चिराग पासवान हूं।''

इससे पहले चिराग पासवान ने रामविलास पासवान की जयंती पर भी कहा था कि, ''मेरे अपने लोगों ने ही मुझे धोखा दिया है। मेरी हैसियत किसी को शक्ति दिखाने की नहीं है। मेरे अपने लोगों ने ही मुझे धोखा दिया है।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+