जब हरीश साल्वे को फोन करके सुषमा स्वराज ने कहा, कल आकर अपनी एक रुपए फीस ले लीजिए

नई दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया, जिसके बाद देशभर में शोक की लहर है। हर कोई सुषमा स्वराज के साथ के अपने अनुभव याद कर रहा है। तमाम राजनीतिक दलों के नेता सुषमा स्वराज के व्यक्तित्व को याद कर रहे हैं और उनके साथ के अपने अनुभव साझा कर रहे हैं। देश के जाने माने वकील हरीश साल्वे ने भी सुषमा स्वराज के साथ अपने एक अनुभव को साझा किया है।

harish salve

हरीश साल्वे ने इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव का केस लड़ा और पाकिस्तान को उनके सामने मुंह की खानी पड़ी थी। दिलचस्प बात यह है कि इस केस को लड़ने के लिए हरीश साल्वे ने फीस के तौर पर महज एक रुपए लिए थे। हरीश साल्वे ने बताया कि मैंने सुषमा स्वराज से रात 8.50 बजे बात की थी, यह काफी भावुक बातचीत थी, उन्होंने कहा कि मुझे आपसे मिलने के लिए आना पड़ेगा। मुझे आपको एक रुपए देना पड़ेगा, जो केस आप जीते हैं। मैंने कहा बिल्कुल, मुझे आना पड़ेगा, अपनी फीस लेने के लिए। उन्होंने मुझसे कहा कि कल 6 बजे आ जाओ।

बता दें कि पिछले महीने इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस ने फैसला दिया था कि पाकिस्तान ने पूर्व नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव के अधिकारों को हनन किया, उन्हें काउंसल एक्सेस नहीं दिया गया। कोर्ट ने कहा कि पाकिस्तान जाधव को फांसी दिए जाने के फैसले की फिर से समीक्षा करे। आईसीजे के इस फैसले को भारत की बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा था। सुषमा स्वराज ने इस फैसले को भारत की महान जीत करार दिया था।

बता दें कि मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से सुषमा स्वराज का एम्स अस्पताल में निधन हो गया। सुषमा स्वराज के अंतिम दर्शन के लिए दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक लोग भाजपा के कार्यालय में इकट्ठा होंगे, जहां उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा। सुबह 11 बजे तक उनका पार्थिव शरीर उनके आवास पर रहेगा, जहां उनके अंतिम दर्शन किए जा सकते हैं। दोपहर को 3 बजे सुषमा स्वराज की अंतिम यात्रा निकलेगी, जोकि लोधी रोड के शवदाह गृह तक जाएगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+