अजान के चलते सोनिया ने रोका अपना भाषण, ढक लिया सिर

अजान के चलते सोनिया गांधी ने अपना भाषण बीच में ही रोक दिया और अपना सिर शॉल से ढक लिया।

इलाहाबाद। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर आयोजित एक प्रदर्शिनी के लिए संगम नगरी इलाहाबाद पहुंचें थे। प्रदर्शिनी के बाद उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया।

 sonia gandhi

जिस वक्त सोनिया गांधी सभा को संबोधित कर रही थीं, ठीक उसी वक्त पास के मस्जिद से अजान की आवाज आने लगे। भाषण देने के दौरान जैसे ही सोनिया गांधी ने अजान की आवाज सुनी, उन्होंने अपना भाषण रोक दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने न केवल अपना भाषण रोका बल्कि अपने शॉल से अपना सिर भी ढ़ंक लिया। सोनिया ने अजान खत्म होने तक अपना भाषण बंद रखा। भाषण शुरु करते हुए सोनिया ने इंदिरा गांधी के उपलब्धियों को याद किया। सोनिया गांधी द्वारा उठाए गए इस कदम को लेकर लोग कई मतलब भी निकालने लगे है। कुछ लोग तो सोनिया के इस कदम को राजनीति से प्रेरित बता रहे हैं।

उनका कहना है कि आने वाले यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोनिया का ऐसा करना कांग्रेस को फायदा पहुंचा सकता है। चूंकि यूपी में 30 फीसदी मुसलमान हैं। ऐसे में सोनिया का ये कदम काफी मायने रखता है। हलांकि सोनिया पहली ऐसी राजनेता नहीं है, जिन्होंने अजान के दौरान अपना भाषण रोका हो। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान अजान की वजह से 4 मिनट तक अपना भाषण रोका था। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी कोलकाता में एक रैली के दौरान अजान के कारण अपना भाषण बीच में रोक दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+