Video: जब शाहरुख खान ने शादी वाली रात गौरी से कहा- 'चलो बुर्का पहनो, आज से तुम्हारा नाम आयशा'

मुंबई, अप्रैल 17। बॉलीवुड की सबसे सफल जोड़ियों में से एक 'किंग खान' यानी शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी का प्यार दूसरे लवर्स के लिए प्रेरणा का काम करती है। अलग धर्म होने और शाहरुख खान के सक्सेस से पहले ही गौर उन्हें दिल दे बैठी थीं। हालांकि हर लव स्टोरी की तरह इनके प्यार के बीच भी कई तरह की परेशानियां सामने आई लेकिन शाहरुख और गौरी ने कभी एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। एक इंटरव्यू में शाहरुख ने बताया था कि गौरी से शादी की रात पार्टी में आए लोग क्या-क्या बातें कर रहे थे।

कब हुई थी शाहरुख और गौरी की शादी

कब हुई थी शाहरुख और गौरी की शादी

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और गौरी खान बी-टाउन के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले और प्यारे जोड़ों में से एक हैं। दोनों ने साल 1991 में शादी की और तब से ही वह सभी के लिए मिसाल पेश कर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ जिसमें केआरके ने खुलासा किया कि गौरी के कुछ मेहमानों को लगता था कि शादी के बाद उसे अपना धर्म और नाम बदलना पड़ सकता है।

रिश्तेदारों ने फुसफुसाते हुए क्या कहा?

रिश्तेदारों ने फुसफुसाते हुए क्या कहा?

वायरल हो रहा वीडियो दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल के चैट शो का है जहां वह शाहरुख से उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में कई सवाल पूछती हैं। इंटरव्यू के दौरान केआरके ने गौरी संग शादी का एक मजेदार किस्सा याद करते हुए फरीदा जलाल के साथ शेयर किया। शाहरुख खान ने कहा, 'शादी के रिसेप्शन पार्टी में गौरी के कुछ रिश्तेदार आए थे, रात के करीब 1.15 बज रहे थे। तो मैंने रिश्तेदारों को फुसफुसाते हुए सुना कि लड़का मुसलमान है क्या।'

गौरी का नाम रखा आयशा

गौरी का नाम रखा आयशा

केआरके ने आगे कहा, 'रिश्तेदार फुसफुसा रहे थे कि क्या लड़की शादी के बाद अपना धर्म और नाम बदल लेगी?' यह सुनने के बाद शाहरुख ने गौरी से मजाक करते हुए कहते हैं 'देखिए ये तो बुरके में रहेगी आज के बाद और नमाज पढ़ेगी, आज के बाद ये घर बाहर नहीं निकेलगी, इसका नाम हम आयशा कर देंगे।' शाहरुख बताते हैं कि उनकी यह बातें सुन गौरी के घरवाले और रिश्तेदार हैरान रह जाते हैं।

मुस्लिम और हिंदू रीति रिवाज से हुई शादी

मुस्लिम और हिंदू रीति रिवाज से हुई शादी

इंटरव्यू में शाहरुख ने आगे कहा, मेरा मानना है कि सभी को दूसरे के धर्म का सम्मान करना चाहिए और यह प्यार के रास्ते में नहीं आना चाहिए। बता दें कि एसआरके और गौरी की 26 अगस्त 1991 को मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार शादी हुई थी उसके बाद उसी साल 25 अक्टूबर को हिंदू मान्यताओं के मुताबिक शादी हुई। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख 3 साल बाद अपनी आगामी जासूस-थ्रिलर पठान के साथ बॉक्स ऑफिस पर राज करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें: शाहरुख की बेटी सुहाना ने शेयर की आलीशान घर की फोटो, जानिए कहां है स्टारकिड का ये आशियाना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+