शाहरुख की बेटी सुहाना ने शेयर की आलीशान घर की फोटो, जानिए कहां है स्टारकिड का ये आशियाना

मुंबई, 14 अप्रैल: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख की बेटी सुहाना ने अभी बॉलीवुड में एंट्री नहीं की है, लेकिन वो सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर लाखों फैन्स हैं, जिनके लिए वो रोज नए-नए पोस्ट करती रहती हैं। शाहरुख के मुंबई वाले घर की तस्वीरें तो आपने बहुत देखी होंगी, लेकिन अब उनकी बेटी सुहाना ने न्यूयॉर्क में अपने फ्लैट की फोटो शेयर की है। जिसको लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

न्यूयॉर्क में कर रहीं पढ़ाई

न्यूयॉर्क में कर रहीं पढ़ाई

मौजूदा वक्त में सुहाना न्यूयॉर्क में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। पिछले साल लॉकडाउन से पहले वो मुंबई लौट आई थीं, लेकिन हाल ही में वो फिर से अमेरिका वापस गईं। अब सुहाना ने जो फोटो शेयर की है, उसमें उनकी बालकनी का खूबसूरत नजारा दिख रहा है। पिक्चर में एक रूम भी दिखाई दे रहा है, जिसमें टेबल और कुर्सी रखी हुई है। इस फोटो के साथ उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में घर वाला इमोजी बनाया है।

इंडिया में की थी जमकर पार्टी

इंडिया में की थी जमकर पार्टी

सुहाना ने पहले लंदन में पढ़ाई की थी। इसके बाद वो न्यूयॉर्क आ गईं। पढ़ाई के साथ वो सोशल मीडिया को भी काफी वक्त देती हैं, जिस वजह से उनके इंस्टाग्राम पर ही 16 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। जब वो इंडिया में थीं तो उन्होंने नव्या नवेली और अन्यया पांडे के साथ जमकर मस्ती की थी। इसके अलावा पार्टी की दो फोटो भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

'ऊँ' वाले लॉकेट की फोटो हटाई

'ऊँ' वाले लॉकेट की फोटो हटाई

5 अप्रैल को सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट की थीं। जिसमें वो डार्क पर्पल कलर के आउटफिट में नजर आईं। इस फोटो में उनके गले में दो लॉकेट था, जिसमें छोटे वाले में दिल बना था, जबकि बड़े वाले में 'ऊँ'। इस फोटो को पोस्ट करने के कुछ देर बाद ट्रोलिंग के डर से उन्होंने इसे हटा दिया। हालांकि तीन हफ्ते पहले एक और फोटो उन्होंने पोस्ट की थी, जिसमें भी उनके गले में 'ऊँ' वाला लाकेट दिखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+