2019 में नरेंद्र मोदी के फिर से प्रधानमंत्री बनने के बाद लता मंगेशकर ने लिखा हीरा बा को खत, की थी PM की तारीफ
नई दिल्ली, फरवरी 06। हिंदुस्तान की प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रही हैं। उनके निधन पर ना सिर्फ देश बल्कि दुनियाभर के तमाम बड़े चेहरों ने शोक प्रकट किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी लता दीदी से विशेष रिश्ता था। लता मंगेशकर भी पीएम मोदी को अपने भाई की तरह मानती थी। इसके अलावा लता मंगेशकर का पीएम मोदी की मां हीरा बेन से भी विशेष लगाव था। साल 2019 में जब नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बने थे तो उस वक्त लता जी ने हीरा बेन को एक चिट्ठी लिखी थी, जिसमें उन्होंने नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी।

जून 2019 में लिखा था ये खत
हीरा बा को लता मंगेशकर की तरफ से लिखा गया ये पत्र गुजराती भाषा में था। 6 जून, 2019 को लिखे गए पत्र में लता मंगेशकर ने पीएम मोदी की मां हीरा बा को उनके बेटे के विनम्र स्वभाव की प्रशंसा की थी और नरेंद्र मोदी के फिर से प्रधानमंत्री बनने की शुभकामनाएं दी थी।
लता जी ने क्या कहा था उस खत में?
आपके चरणों में मेरा सादर प्रणाम,
भगवन श्री राम की कृपा से आपके बेटे और मेरे भाई श्री नरेंद्र भाई मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने पर अनेक अनेक शुभकामनाएं। मैं आपको और श्री नरेंद्र भाई को एक साधारण जीवन जीने के लिए सम्मान देती हूं। इसके अलावा घर में श्री प्रहलाद भाई, श्री पंकज भाई को भी शुमकामनाएं देती हूं और मैं ईश्वर से आपके पूरे परिवार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना करती हूं।
मैं पहली बार गुजराती में खत लिख रही हूं, इसलिए भूल-चूक को माफ करना। वंदे मातरम, आपकी बेटी लता मंगेशकर
Recommended Video
शिवाजी पार्क में लता दीदी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे पीएम
आपको बता दें कि लता मंगेशकर के निधन पर पीएम मोदी ने शोक प्रकट किया था। उन्होंने कहा था कि आज वो बहुत भारी मन से लता दीदी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पीएम ने ट्वीट कर कहा था कि उनके व्यक्तित्व को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि उनके जाने के बाद देश में जो खालीपन रहेगा, वो कभी भरा नहीं जाएगा। उनकी आवाज मंत्रमुग्ध करने वाली थी।
आपको बता दें कि पीएम मोदी ने मुंबई के शिवाजी पार्के में भी पहुंचकर लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन किए।












Click it and Unblock the Notifications