'जब सरकार बदलेगी तब कार्रवाई होगी, फिर किसी की हिम्मत...', 1800 करोड़ का नोटिस मिलने पर बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi on 1800 Crore Notice: आयकर विभाग ने कांग्रेस को 1800 करोड़ रुपये का नोटिस दिया है। नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट पर जमकर हमला किया है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी लोकतंत्र को नष्ट करने वालों के खिलाफ तगड़ी कार्रवाई करेगी।

राहुल गांधी ने गारंटी देते हुए कहा कि किसी न किसी दिन बीजेपी की सरकार बदलेगी और फिर कार्रवाई होगी। ऐसी कार्रवाई होगी, जो फिर कभी कभी नहीं होगी। यह मेरी गारंटी है।

इनकम टैक्स से नोटिस मिलने के बाद राहुल गांधी ने इसे 'कर आतंकवाद' कहा है। राहुल गांधी ने कहा कि जब सरकार बदलेगी, तो लोकतंत्र को नष्ट करने वालों के खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई इस तरह से की जाएगी कि किसी को दोबारा यह सब करने की हिम्मत नहीं होगी। यह मेरी गारंटी है।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि आयकर विभाग जैसे केंद्रीय विभाग भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं। कांग्रेस टैक्स मांगों को खत्म कराने के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि बीजेपी को पिछले कुछ सालों में हजारों लोगों से चंदा मिला है और उनके इनकम टैक्स की भी गणना की जानी चाहिए।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि भाजपा भी आयकर कानूनों का गंभीर उल्लंघन कर रही है और कर विभाग से भाजपा से 4 हजार करोड़ रुपये की मांग करने का अनुरोध किया है।

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए बुरी खबर सामने आई है। आयकर विभाग ने कांग्रेस को 1700 करोड़ रुपये का नोटिस थमा दिया है। इससे कांग्रेस की वित्तीय स्थिति खराब हो गई है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, आयकर विभाग ने 2017-18 और 2020-21 के लिए जुर्माना और ब्याज सहित 1700 करोड़ रुपये का नोटिस दिया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, कांग्रेस सांसद और वकील विवेक तन्खा ने पुनर्मूल्यांकन कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय में मामले की पैरवी की। उन्होंने दावा किया कि मूल्यांकन आदेश के बिना मांग नोटिस दिया गया था।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का भाषण लिखता कौन है? कांग्रेस नेता के शक्ति वाले बयान पर भड़कीं कंगना रनौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+