राहुल गांधी का भाषण लिखता कौन है? कांग्रेस नेता के शक्ति वाले बयान पर भड़कीं कंगना रनौत

बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने राहुल गांधी के 'शक्ति' पर हमला बोला है। उन्होंने तंज के लहजे में कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि मैं शक्ति को नष्ट करना चाहता हूं...उनके लिए ऐसे भाषण लिखता कौन है?

कंगना रनौत ने कहा, कि राहुल गांधी इस तरह के बातें हिन्दू राष्ट्र में कैसे बोल सकते हैं। ये बहुत ही दिल दुखाने वाली बातें हैं। अभिनेत्री ने आगे कहा कि मैं चाहती हूं कि मंडी के लोग उन लोगों को जवाब दें। कंगना ने कहा कि उन्हें यकीन है मंडी की जनता उन्हें जरूर जवाब देगी।

rahul-gandhi-kangana

महिलाओं के बारे में अभद्र बातें की हैं और मुझे उम्मीद है कि वो ऐसा करेंगे, उनको यहां से करारा जवाब मिलेगा। भारत की जनता ने मुझे हमेशा आशीर्वाद दिया है, लेकिन एक उम्मीदवार के रूप में मंडी के जनता के हाथों में मेरी इज्जत है।

आपको बता दें कि अभिनेत्री कंगना रनौत ने आज से चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी है। उनके रोड शो में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। शुक्रवार को कंगना रनौत ने मंडी के बगोआ से अपने घर भाम्बला तक रोड शो किया। इस दौरान कंगना का जगह-जगह स्वागत किया गया। कंगना ने अपने आपको को राष्ट्रवादी आवाज बताया।

कंगना ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, 'आप यह न सोचें कि वो हीरोइन है। आप यह सोचना कि कंगना आपकी बेटी-बहन है। मैं आपकी सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ूंगी। सारे मेरे रिश्तेदार, मेरे चाचा-ताया, भाई-बहन हैं। मेरे दादा जी ने भी विधायक बनकर सेवा की। अब मैं भी आपकी सेवा करूंगी।'

कंगना ने आगे कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में 10 से 12 घंटे काम करना पड़ता है। इसलिए, आप यह न सोचें कि मैं मेहनत नहीं कर सकती। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी का लक्ष्य विकास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस दिशा में हमारा मार्गदर्शन करेंगे, उस दिशा में हम काम करने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। कंगना ने कहा कि जैसे श्रीराम की सेना हनुमान थे। वैसे ही हम मोदी की सेना हैं। मैंने 10 साल स्ट्रगल किया, तब यह मुकाम मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+