जब जूही चावला से आमिर खान ने 7 सालों तक नहीं की बात, फिल्म 'इश्क' की शूटिंग पर हुआ था झगड़ा

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान आज यानी 14 मार्च को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं, फिल्म इंडस्ट्री के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहे जाने वाले आमिर के फैंस उनके बर्थडे पर ढेरों शुभकामना संदेश दे रहे हैं। आज आमिर खान का दिन है और उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की बात ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। आमिर खान के जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको उनके और मशहूर अभिनेत्री जूही चावला के बीच हुए एक विवाद के बारे में बताने जा रहे हैं।

सात सालों तक एक दूसरे से नहीं की बात

सात सालों तक एक दूसरे से नहीं की बात

आपको जानकर हैरानी होगी कि सुपरहिट फिल्म से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाले आमिर खान ने जूही चावला से करीब छह-सात साल तक बात नहीं की थी। जैसा कि हम सभी जानते हैं आमिर और जूही 90 के दशक के सुपर हिट जोड़ियों में से एक थे, आमिर खान ने सुपरहिट फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से बॉलीवुड में डेब्यू किया तो जूही चावला ने फिल्म सल्तनत से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद दोनों ने कई हिट फिल्में साथ कीं।

जब आमिर और जूही की हुई थी लड़ाई

जब आमिर और जूही की हुई थी लड़ाई

जूही चावला से हुई अपनी लड़ाई को याद करते हुए आमिर खान ने रविवार को बताया, फिल्म 'इश्क' की शूटिंग के दौरान हमारी छोटी सी बहस हो गई थी। लड़ाई छोटी थी लेकिन मुझे लगता है, उस दौरान में थोड़ा घमंडी था। मैंने फैसला किया कि मैं उनसे (जूही) से कभी बात नहीं करूंगा। सेट्स पर भी मैं उससे दूरी बनाए रखता। मुझे नहीं पता कि मैंने ऐसा क्यों किया।

शूट पर जूही से 50 फीट दूर बैठते थे आमिर

शूट पर जूही से 50 फीट दूर बैठते थे आमिर

आमिर खान ने आगे कहा, 'जब वह आती और मेरे पास बैठती तब भी मैं बाहर निकल जाता। हंसते हुए आमिर ने कहा, मैं जूही से कम से कम 50 फीट दूर बैठता था। मैंने कभी भी उनके अभिवादन का जवाब नहीं दिया, ना ही कभी मैंने पहल की। सिर्फ शूटिंग के समय हमारा बात करना जरूरी था, तो मैं सिर्फ प्रोफेशनली जूही से बात करता था।' एक्टर ने कहा, 'हमने करीब छह-सात साल तक बात नहीं की। लेकिन जब 2002 में रीना दत्ता संग मेरे तलाक की खबर मिली तब उन्होंने मुझे फोन किया और मिलने के लिए कहा।'

पत्नी से तलाक होने के बाद आमिर को किया फोन

पत्नी से तलाक होने के बाद आमिर को किया फोन

आमिर बताते हैं, 'जूही शुरू से ही मेरे और रीना के करीब रही थी, वह हमारे मतभेदों को सुलझाना चाहती थी। जूही को शायद पता था कि मैं उसका फोन शायद ना उठाऊं, लेकिन फिर भी उसने मुझे फोन किया। इस बात ने मुझे छू लिया और मैं जानता था कि हमारी दोस्ती कभी टूटी नहीं थी। हम शायद बात नहीं करते थे लेकिन एक दूसरे का ख्याल फिर भी रखते थे।' आमिर खान के जन्मदिन पर जूही ने उनसे मुलाकात कर जन्मदिन विश किया।

Recommended Video

    Aamir Khan Birthday: Father नहीं चाहते थे बेटा बने Actor, ऐसे की करियर की शुरुआत | वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें: Happy Bday Aamir Khan: इमरान हाशमी तो बदनाम हैं असली Kissar तो आमिर खान हैं

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+