Happy Bday Aamir Khan: इमरान हाशमी तो बदनाम हैं असली Kisser तो आमिर खान हैं
नई दिल्ली। रविवार को बॉलीवुड कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपने जीवन के 56 साल पूरे कर लिए, हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले आमिर खान जब भी पर्दे पर आए, उनकी अदायगी से सबको एक बार नहीं बल्कि बार-बार 'इश्क' हुआ।आमिर खान की छवि हमेशा से एक चार्मिग स्टार की रही है, जिन्होंने रूपहले पर्दे पर लगभग हर टॉप एक्ट्रेस संग रोमांस किया।आमिर खान की फिल्में लोगों के दिल के काफी करीब है। समय के साथ-साथ आमिर ने अपनी एक्टिंग और लुक में काफी चेंज किए हैं लेकिन एक चीज नहीं बदली है वो है उनका पर्दे पर रोमांस करने का अंदाज। मालूम हो कि आमिर खान ने अपनी लगभग हर हिट फिल्म में सुंदर हिरोईन के साथ लिपलॉक सीन दिया है। हालांकि सीरयल किसर के नाम से इमरान हाशमी बदनाम हैं लेकिन आमिर खान भी उनसे कुछ कम नहीं हैं।
आइए आपको बताते हैं आमिर खान की इस लविंग अंदाज के बारे में...

कयामत से कयामत तक
साल 1988 में आमिर खान ने अपनी होमप्रोडक्शन फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से बॉलीवुड में कदम रखा था। उनकी और जूही चावला की रोमांटिक जोड़ी ने बॉक्सऑफिस पर आग लगा दी थी। उस जमाने में आमिर ने पर्दे पर जूही के साथ लिपलॉक सीन दिया था। इसके बाद दोनों ने साथ में कई फिल्में की, कुछ हिट रहीं तो कुछ नहीं चलीं लेकिन दोनों की जोड़ृी को पर्दे पर काफी पसंद किया गया था। दोनों ने फिल्म 'हम है राही प्यार के' में भी लंबा लिपलॉक सीन दिया था।

'दिल'
धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के साथ आमिर ने सिर्फ एक-दो ही फिल्म में काम किया है। जिसमें दोनों की फिल्म 'दिल' सुपरहिट रही थी। 'दिल' में भी माधुरी के साथ आमिर खान का एक बड़ा लिपलॉक सीन था, जिसने पर्दे पर आग लगा दी थी।

राजा हिंदुस्तानी
साल 1996 में आई ये फिल्म आमिर खान के करियर के लिए माइलस्टोन साबित हुई। धर्मेंश दर्शन की इस फिल्म की सफलता में आमिर-करिश्मा के लिपलॉक सीन का बहुत बड़ा हाथ था।
इश्क
साल 1997 में आयी उनकी हिट फिल्म इश्क में उन्होंने एक बार फिर से जूही चावला के साथ लिपलॉक सीन दिया था।
गुलाम
साल 1998 में आमिर खान ने विक्रम भट्ट की फिल्म गुलाम में रानी मुखर्जी के साथ किसिंग सीन देकर पर्दे पर आग लगा दी थी।

3 इडियट्स
साल 2009 की मेगाहिट फिल्म '3 इडियट्स' में भी करीना कपूर और आमिर खान का जबरदस्त लिपलॉक था। वैसे इस सीन की जरूरत फिल्म में थी नहीं लेकिन फिर भी ये सीन काफी चर्चित रहा था।
तलाश
फिल्म 'तलाश' में भी रानी के साथ आमिर खान ने हॉट और किसिंग सीन दिए थे।

मीडिया के सामने किरण राव को किया KISS
अभी तो ये बातें पर्दे की हो रही थीं लेकिन आमिर खान ने उस वक्त सबको हैरान कर दिया था, जब भरी महफिल में उन्होंने अपनी पत्नी किरण राव को सबके सामने किस कर दिया था। अपने 53वें जन्मदिन पर आमिर खान ने मीडिया के सामने केक काटने के बाद अपनी पत्नी मीडिया के सामने किस कर अपने प्यार का इजहार भी किया था।दोनों की तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं।
Recommended Video
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत












Click it and Unblock the Notifications