अब WhatsApp होगा और सिक्योर, जल्द ही ऐप्लिकेशन में जुड़ने वाला है ये बेहद खास फीचर

नई दिल्ली। व्हाट्सएप यूजर्स के लिए आज एक बड़ी खबर सामने आई है, रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मेसेजिंग एप में अब यूजर्स को ज्यादा सिक्योरिटी मिलने वाली है। व्हाट्सएप वेब का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को जल्द की कंपनी की तरफ से फिंगरप्रिंट की सिक्योरिटी मिल जाएगी। इसकी मदद से यूजर्स अपने चैट को और सिक्योर कर सकेंगे। फिंगरप्रिंट सिक्योरिटी का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि दूसरा कोई भी शख्स यूजर की जानकारी के बिना नया वेब सीजन क्रिएट नहीं कर सकेगा।

यूजर्स को आ रही थी ये समस्या

यूजर्स को आ रही थी ये समस्या

गौरतलब है कि भारत में बड़ी संख्या में व्हाट्सएप यूजर्स हैं, इनमें से अधिकतर लोग अपने डेस्कटॉप या लैपटॉप पर व्हाट्सएप वेब का उपयोग करते हैं। ऐसे में कई बार लोग लॉग आउट करना भूल जाते हैं और कोई दूसरा शख्स आसानी से उसके चैट को पढ़ सकता है या किसी अन्य को मैसेज कर सकता है। जानकारी के मुताबिक इस फीचर के आने के बाद डायरेक्ट QR कोड स्कैन करते ही वॉट्सऐप वेब नहीं खुलेगा, बल्कि आपको इसके लिए फोन में ही फिंगरप्रिंट स्कैन करना होगा।

वॉट्सऐप बीटा में चल रहा ट्रायल

वॉट्सऐप बीटा में चल रहा ट्रायल

रिपोर्ट में कहा गया है कि फिलहाल यह फीचर अभी वॉट्सऐप बीटा में ट्रायल पर चल रहा है, इसे अभी और विकसित किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अपडेट के साथ ह्वाट्सएप यूजर्स को आ रहे बग जिसमें इमोजी इरेज हो जाती है उस से भी छुटकारा मिल जाएगा। वॉट्सऐपइन्फों में आप इस नए अपडेट के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस बग के कारण हाल में इस्तेमाल हुए सभी इमोजी इरेज हो जाते थे।

फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल कर सकेंगे यूजर्स

फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल कर सकेंगे यूजर्स

आपको बता दें कि कई यूजर्स ने शिकायत की थी, कि उनका वॉट्सऐप हाईजैक हो जाता है। उम्मीद जताई जा रही है कि नया फीचर वॉट्सऐप वेब की सिक्योरिटी के लिए फायदेमंद होगा, साथ ही यूजर भी सिक्योर महसूस करेगा। नए अपडेट में यूजर्स फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल कर नया व्हाट्सएप वेब सीजन क्रिएट कर सकते हैं। यूजर्स की जानकारी के बिना कोई दूसरा व्यक्ति सीजन क्रिएट नहीं कर सकता।

अभी यूजर्स को करना होगा और इंतजार

अभी यूजर्स को करना होगा और इंतजार

रिपोर्ट की मानें तो व्हाट्सएप फिलहाल अपने बीटा वर्जन में इस अपडेट की जांच कर रहा है और आने वाले दिनों में जल्द ही यूजर्स भी इसका फायदा उठा सकेंगे। अगर आप व्हाट्सएप का नया वर्जन भी इस्तेमाल कर रहे हैं तो भी अभी आपको नया अपडेट नहीं मिलने वाला है। हालांकि अगर आप बीटा वर्जन उपयोग कर रहे हैं तो एंड्रॉयड यूजर्स को इमोजी की समस्या वाला बग फिक्स मिलेगा। हाल में ही व्हाट्सएप के बीटा वर्जन पर नया स्टिकर पैक स्पॉट किया गया था। इस स्टिकर पैक का नाम Usagyuuun होगा।

यह भी पढ़ें: महाराष्‍ट्र सरकार की पहल, गूगल की सहायता से दी जाएगी 2.3 करोड़ छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+